Mon, 10 Aug 2026 10:29 AM IST
नितिन गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 10 Aug 2026 10:29 AM IST
सार
अस्पताल परिसर में पहले से छह एंबुलेंस मौजूद थीं, लेकिन चालकों ने बताया कि कंट्रोल रूम से ड्यूटी आवंटित होने के बाद ही मरीज को ले जाया जा सकता है। करीब आधे घंटे इंतजार के बाद जब सातवीं एंबुलेंस वहां पहुंची तो उसके अंदर स्ट्रेचर देख पति हैरान रह गया।
विज्ञापन
अस्पताल में खड़ीं छह एंबुलेंस के बीच किराये की कार से जाते जच्चा-बच्चा - फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ जिला महिला अस्पताल में प्रसव के बाद छुट्टी मिली तो परिवार को सरकारी निशुल्क एंबुलेंस से घर पहुंचने की उम्मीद थी। अस्पताल परिसर में छह एंबुलेंस खड़ी थीं, लेकिन कंट्रोल रूम से आई एंबुलेंस को देखकर पति ने उसमें बैठने से इनकार कर दिया। उसने चालक से कहा कि पत्नी की सिजेरियन डिलीवरी हुई है। उसे टांके आए हैं। इसमें जाएंगे तो गड्डों में उसका बुरा हाल हो जाएगा। तपाक से चालक बोला, देख लो, हमारे पास तो यही है। आखिरकार पति को अपनी पत्नी और नवजात को 2200 रुपये खर्च कर किराये की कार से घर ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
रविवार दोपहर करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान मां और शिशु जमीन पर ही लेटे रहे। पूछने पर पता चला कि छुट्टी के बाद स्ट्रेचर नहीं मिला। टांके की वजह से प्रसूता को पीड़ा हो रही थी। इसलिए इमरजेंसी के बाहर जमीन पर ही लिटाना पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, देहली गेट निवासी कमल ने एक सप्ताह पहले पत्नी राधा को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद रविवार को छुट्टी मिलने पर पति ने 102 एंबुलेंस सेवा के लिए कंट्रोल रूम पर फोन किया। अस्पताल परिसर में पहले से छह एंबुलेंस मौजूद थीं, लेकिन चालकों ने बताया कि कंट्रोल रूम से ड्यूटी आवंटित होने के बाद ही मरीज को ले जाया जा सकता है। करीब आधे घंटे इंतजार के बाद जब सातवीं एंबुलेंस वहां पहुंची तो उसके अंदर स्ट्रेचर देख पति हैरान रह गया। उसने चालक से सवाल भी किए, लेकिन जब जवाब में लापरवाही भरे शब्द सुनने को मिले तो उसने किराए पर एक कार बुलाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.