Pakistan Cricket: PCB ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले अपने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है. वहीं सरफराज अबमद और उमर गुल को भी कोच के पद से हटा दिया गया है.

Pakistan Cricket: PCB ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले अपने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है. वहीं सरफराज अबमद और उमर गुल को भी कोच के पद से हटा दिया गया है.

author-image

New Update

Sarfaraz Ahmed Umar Gul

Sarfaraz Ahmed Umar Gul

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में इंग्लैंड से मिली 2 टेस्ट मैचों में शर्मनाक हार के बाद से भूचाल मचा है. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले 7 खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर कर दिया है, जिसमें कई सलमान आगा, ओपनर इमाम-उल-हक और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इतना ही नहीं, PCB ने टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी उनके कोचिंग पद से हटा दिया है. पाकिस्तान की टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है, जिसके शुरुआती 2 मैचों में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को धूल चटाई है, जिसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट की काफी आलोचना हो रही है.

पाकिस्तान के हेड कोच पद से सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल हटाए गए

ESPNCricinfo के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टेस्ट हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को उनके पदों से हटा दिया है. पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल (T20I और ODI) हेड कोच माइक हेसन, जो पहले से ही लंदन के आधिकारिक दौरे पर थे, उन्हें अब टेस्ट टीम की कमान भी सौंप दी गई है. PCB ने इंग्लैंड के खिलाफ 9 सितंबर से एजबेस्टन में होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए हेसन को अंतरिम तौर पर टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया है. इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज एशले नोफ्के को नया गेंदबाजी कोच बनाया जा रहा है.

सरफराज अहमद की कोचिंग में पाकिस्तान का रहा बुरा हाल

सरफराज अहमद को इसी साल अप्रैल में पाकिस्तान टेस्ट टीम का कोच नियुक्त किया गया था, लेकिन उनकी देखरेख में पाकिस्तान की टीम 6 में से 5 टेस्ट मैच हार चुकी है. इंग्लैंड में तो पाकिस्तान टीम का बुरा हाल रहा है, जहां टीम एक पारी में भी 200 का आंकड़ा नहीं छू सकी. इसी खराब प्रदर्शन के चलते PCB को बीच सीरीज में ही यह कड़ा फैसला लेना पड़ा है.

Mike Hesson, coach of Pakistan's white-ball teams, has been asked to take charge of the Test squad.

Current Test coach Sarfaraz Ahmed and bowling coach Umar Gul have been sidelined, although they will continue to travel with the side.#ENGvsPAKpic.twitter.com/bJPff5ikO2

— Cricbuzz (@cricbuzz) August 31, 2026

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 7 खिलाड़ियों को टीम से किया बाहर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB का गुस्सा सिर्फ कोचिंग स्टाफ तक ही सीमित नहीं रहा. खराब फॉर्म के चलते पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ बीच सीरीज में ही अपने 7 प्रमुख खिलाड़ियों को टेस्ट टीम से रिलीज कर घर वापस भेज दिया है. इन खिलाड़ियों में सलमान अली आगा, विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और ओपनर इमाम-उल-हक के अलावा खुर्रम शहजाद जैसे बड़े नाम शामिल हैं. 

🚨 JUST IN 🚨

Cricbuzz understands that Salman Agha, Imam-ul-Haq and Mohammad Rizwan have been released ahead of the third England Test.

Call-ups have been sent to Saim Ayub and Abdullah Fazal, with four others - Razaullah Khan, Mohammad Imran, Arafat Minhas and Rohail Nazir… pic.twitter.com/effqwhOSbl

— Cricbuzz (@cricbuzz) August 31, 2026

PCB ने बैकअप के तौर पर इन खिलाड़ियों को बुलाया

उनकी जगह नए और बैकअप खिलाड़ियों को तुरंत इंग्लैंड बुलाया गया है. सैम अयूब और अब्दुल्ला फजल को पाकिस्तान टीम में शामिल होने का बुलावा भेजा गया है, जबकि चार अन्य खिलाड़ी, रजाउल्लाह खान, मोहम्मद इमरान, अराफात मिन्हास और रोहेल नजीर वीजा मिलने के बाद टीम से जुड़ेंगे. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाएगा. अब देखने वाली बात होगी कि पाकिस्तान टीम खुद को क्लीन स्वीप से बचा पाती है या नहीं.

यह भी पढ़ें:  एक युग का अंत...! लियोनेल मेसी ने किया इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, कहा - अब अंदर से आपकी आवाजे नहीं सुन पाऊंगा

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें