LIVE

राजस्थान-गुजरात-एमपी में अगले 7 दिन बारिश के आसार कम:तापमान 35 डिग्री से ज्यादा; अरुणाचल में बादल फटा; चीन सीमा पर ITBP के 15 जवान फंसे

नई दिल्ली/भोपाल35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ददेश के बड़े हिस्से में मानसून ने ब्रेक ले लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 6-7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार कम हैं। हालांकि, पूर्वोत्तर, बिहार और पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी।

मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी की ओर खिसक गई है। इससे राजस्थान, गुजरात, एमपी, दिल्ली में सूखी हवाएं चल रही हैं। हवा में मौजूद नमी की वजह से हफ्तेभर तक उमस सताएगी।

कई शहरों में तापमान 32 से 37 डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद ‘फील लाइक’ (महसूस होने वाला) तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इधर पूर्वोत्तर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिहार, असम, मेघालय, सिक्कि, अरुणाचल में लैंड स्लाइड और बाढ़ की खबरें सामने आ रही हैं।

सोमवार को अरुणाचल के कुरुंग कुमे जिले में कुमे नदी में बाढ़ के बाद भारत-चीन सीमा (एलएसी) के पास टापा बॉर्डर आउटपोस्ट पर तैनात ITBP के 15 जवानों से संपर्क टूट गया।

असम के टियोक में पुथी नदी ने एक तटबंध तोड़ दिया। कई गांव और कृषि भूमि पानी में डूब गए हैं। कई जगहों पर सड़कें टूट गईं।

हीट इंडेक्स यानी फील लाइक टेम्प्रेचर ब़ढ़ेगा

दरअसल, हवा में नमी बढ़ने पर शरीर से निकलने वाला पसीना जल्दी नहीं सूखता। इससे शरीर ठंडा नहीं हो पाता और मौसम वास्तविक तापमान से कहीं ज्यादा गर्म लगता है। इसे हीट इंडेक्स कहते हैं। भुवनेश्वर में 36° डिग्री तापमान और 63% आर्द्रता के साथ हीट इंडेक्स 49°C तक पहुंच गया। मुंबई में 32°C पारे के बावजूद 70% नमी के चलते 40° डिग्री जैसी गर्मी महसूस हो रही है। दिल्ली और श्रीगंगानगर में हीट इंडेक्स करीब 45-46° डिग्री सेल्सियस है।

देशभर के मौसम से जुड़ी खबरें…

कुल्लू में पहाड़ों पर बारिश रुकने के बाद बादल गायब हो गए हैं। सोमवार को सूर्यास्त के समय आसमान कई रंगों में रंग गया।

कुल्लू में पहाड़ों पर बारिश रुकने के बाद बादल गायब हो गए हैं। सोमवार को सूर्यास्त के समय आसमान कई रंगों में रंग गया।

गुवाहाटी में भारी बारिश हुई। इसके बाद सड़क पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया, जिसमें कई गाड़ियां फंसी हुई नजर आईं।

गुवाहाटी में भारी बारिश हुई। इसके बाद सड़क पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया, जिसमें कई गाड़ियां फंसी हुई नजर आईं।

सोमवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम के पास मानसून की बारिश के बाद अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया।

सोमवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम के पास मानसून की बारिश के बाद अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मानसून की बारिश के बाद गंगा में वाटर लेवल बढ़ गया। दशाश्वमेध घाट के आंशिक रूप से डूब गए।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मानसून की बारिश के बाद गंगा में वाटर लेवल बढ़ गया। दशाश्वमेध घाट के आंशिक रूप से डूब गए।

झारखंड के खूंटी जिले के सवमारंगबेड़ा गांव में लोग एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए बाढ़ वाली नदी कंधों पर उठाकर लेकर गए।

झारखंड के खूंटी जिले के सवमारंगबेड़ा गांव में लोग एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए बाढ़ वाली नदी कंधों पर उठाकर लेकर गए।

देशभर के मौसम के हाल के लिए नीचे ब्लॉग को देखिए…

.

लाइव अपडेट्स

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आने वाले 2 दिनों के मौसम का हाल

14 जुलाई:

बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी में गर्मी और उमस भरा मौसम रहेगा।

15 जुलाई:

ओडिशा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। छत्तीसगढ़, बिहार और उत्तराखंड में यलो अलर्ट है।

कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 50 से 70kmph की रफ्तार से हवा चलेगी।

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों में तापमान

खबरें और भी हैं...

  • केरलम- डॉक्टर की सैलरी ₹20 हजार, इतनी ही सफाईकर्मी की: जरूरत से 10 गुना ज्यादा डॉक्टर; आईएमए बोला- 66% डॉक्टरों की हालत बंधुआ मजदूर जैसी

    जरूरत से 10 गुना ज्यादा डॉक्टर; आईएमए बोला- 66% डॉक्टरों की हालत बंधुआ मजदूर जैसी|देश,National - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 14 महीने में ₹10 लाख करोड़ के हथियारों की खरीद: भारत के हथियारों की खरीद का पैटर्न बदला; लंबी जंग की तैयारी

    भारत के हथियारों की खरीद का पैटर्न बदला; लंबी जंग की तैयारी|देश,National - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ऑस्ट्रेलिया में मोदी के कार्यक्रम पर विवाद: आयोजकों ने कहा- पैसे देकर लोगों को नहीं बुलाया; कांग्रेस ने कहा था- PM के स्वागत में भाड़े के लोग आए

    आयोजकों ने कहा- पैसे देकर लोगों को नहीं बुलाया; कांग्रेस ने कहा था- PM के स्वागत में भाड़े के लोग आए|देश,National - Dainik Bhaskar0:58
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बंगाल की खाड़ी में 9 मछुआरों के शव मिले: बॉडी सड़ जाने से पहचान मुश्किल; 8 दिन पहले बोट पलटी थी; 6 अब भी लापता

    बॉडी सड़ जाने से पहचान मुश्किल; 8 दिन पहले बोट पलटी थी; 6 अब भी लापता|देश,National - Dainik Bhaskar0:54
    • कॉपी लिंक

    शेयर