दुनिया के 120 से ज्यादा देशों में घूम चुके हरियाणा के ट्रैवल व्लॉगर परमवीर बेनीवाल को अमेरिका में नस्लीय टिप्पणी का सामना करना पड़ा। लास वेगास में दो अमेरिकन युवकों ने बेनीवाल को रोककर कमेंट किए और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की।

.

अमेरिकन युवकों ने मजाक उड़ाते हुए कहा-

QuoteImage

क्या 7-इलेवन में कैशियर बनोगे

QuoteImage

असल में 7-इलेवन कन्वीनियंस स्टोर चेन है, जिसमें काफी संख्या में भारतीय कैशियर-क्लर्क जैसे जॉब करते हैं, जिन्हें अमूमन अमेरिकन यूथ जॉब के तौर पर पसंद नहीं करते। इसे कम दर्जे वाली जॉब मानते हैं।

अचानक हुई इस तरह की टिप्पणी पर परमवीर घबराए नहीं बल्कि करार जवाब दिया। परमवीर ने कहा-

QuoteImage

तुम मुझे अफॉर्ड नहीं कर पाओगे

QuoteImage

ये सुनकर अमेरिकन युवक सन्न रह गए और कोई जवाब नहीं दे पाए। फिर वो डोंट-डोंट करते रहे। परमवीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने यूटयूब चैनल पैसेंजर परमवीर पर अपलोड किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

लास वेगास में अमेरिकन युवक हरियाणवी व्लॉगर से बात करते हुए।

लास वेगास में अमेरिकन युवक हरियाणवी व्लॉगर से बात करते हुए।

पहले जानिए…लास वेगास का पूरा घटनाक्रम

  • फ्रेमोंट स्ट्रीट में घूम रहे थे: परमवीर 19 सितंबर की रात लास वेगास की फ्रेमोंट स्ट्रीट पर अपने दोस्त विक्रम के साथ खड़े थे। परमवीर फोन में कुछ पढ़ रहे थे। तभी तीन-चार युवक उनके पास आए। ये युवक किसी प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम कर रहे थे।
  • अमेरिकन ने बातचीत शुरू की: एक अमेरिकन युवक ने परमवीर को कहा-मेरे दोस्त के अमेरिका में 30-35 सेवन-इलेवन स्टोर हैं। परमवीर ने जवाब में सिर्फ "गुड फॉर हिम" कहा। इसके बाद युवक ने पूछआ-"तुम क्या काम करते हो?" "क्या तुम कैशियर हो?" विक्रम को लगा कि शायद वे एटीएम का पता पूछ रहे हैं कि कैश कहां से निकलवाएं। परमवीर ने उन्हें रोककर कहा कि पहले सुनने दो।
  • परमवीर ने निकलने की कोशिश: परमवीर ने युवक को शुभकामनाएं दीं और "हैव अ गुड नाइट" कहकर आगे बढ़ने लगा लगे। तभी उन्होंने देखा कि उनके हाथ में कैमरा और फोन है और उन्हें लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है।
  • बार-बार कैशियर दोहराया: परमवीर ने बताया कि उन्हें लगा कि शायद वो युवक शराब के नशे में ऐसा बोल रहे हों। लेकिन जब युवक ने सीधे पूछा, “क्या तुम हमारे 7-इलेवन पर कैशियर का काम करोगे?” तब साफ हो गया कि यह नस्लीय मजाक है।
  • 12 डॉलर प्रति घंटे ऑफर कियाः अमेरिकन युवक ने कहा-12 डॉलर प्रति घंटे मिलेगा। इस पर परमवीर ने पलटकर करारा जवाब दिया। कहा-"You can't afford me. उन 12 डॉलर को बचाकर पहले एक असली चेन खरीद लो, ताकि अगली बार वेगस आओ तो नकली चेन न पहननी पड़े।"
  • दांव उलटा पड़ा: अपनी ही लाइव स्ट्रीमिंग में बेइज्जती होते देख अमेरिकन युवक बौखला गया। वह बार-बार डोंट-डोंट कहता रहा। परमवीर के मुताबिक उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। अमेरिकन ने पूछा-वीडियो कहां पोस्ट करोगे। परमवीर ने कहा-हर जगह। परमवीर ने बताया कि उन्होंने कैमरा बिल्कुल आखिर में ऑन किया, जब उन्हें पक्का हो गया कि नस्लभेद हो रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद वेब स्ट्रीमर ने इंस्टा अकाउंट पर प्रतिक्रिया दी।

वीडियो वायरल होने के बाद वेब स्ट्रीमर ने इंस्टा अकाउंट पर प्रतिक्रिया दी।

वीडियो वायरल होते ही दबाव में आया वेब स्ट्रीमर

परमवीर का वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट करने वाले अमेरिकन वेब स्ट्रीमर की ओर से भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया सामने आई है। इंस्टा अकाउंट @fore1gnxprime पर डाली वीडियो क्लिप्स के मुताबिक, उसने कहा कि "हम पर भारतीयों का हमला हो गया है।" उसने माना कि उसने “गलत इन्फ्लुएंसर से पंगा ले लिया”। यह भी कहा कि उसे लगता है कि वह भारत में बड़ा इन्फ्लुएंसर है, इसलिए अब भारतीय यूजर्स उसके अकाउंट्स पर स्पैम कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय यूजर्स स्ट्रीमर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहुंचकर उसके डायरेक्ट मैसेज (डीएम) में उसकी हरकत की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। एक क्लिप में स्ट्रीमर ने अपने फॉलोअर्स से कहा कि आगे की कुछ वीडियोज़ में वह "7-इलेवन रेज बेटिंग" (यानी लोगों को भड़काने वाला कंटेंट) वापस लाएगा। उसने यह भी कहा कि "तुम लोगों ने गलत इंसान से पंगा लिया है।" यानी माफी मांगने या अपने व्यवहार पर खेद जताने के बजाय उसने उसी तरह का कंटेंट दोबारा बनाने की बात कही।

7-इलेवन स्टोर, जिसमें ज्यादातर भारतीय मूल के लोग काम करते हैं।

7-इलेवन स्टोर, जिसमें ज्यादातर भारतीय मूल के लोग काम करते हैं।

क्या है 7-इलेवन वाला ताना

परमवीर ने बताया कि अमेरिका में भारतीयों और अन्य दक्षिण एशियाई लोगों को अक्सर कन्वीनियंस स्टोर के कैशियर या कैब ड्राइवर के स्टीरियोटाइप में बांधकर मजाक बनाया जाता है। उनके मुताबिक, भारतीयों के लिए "7-इलेवन" और अरब मूल के लोगों के लिए "9/11" जैसे तंज कसे जाते हैं। असल में 9/11 अमेरिका पर हुए आतंकी हमले का दिन रहा है। 7-इलेवन दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल-कन्वीनियंस स्टोर चेन में से एक है।

सॉफ्ट रेसिज्म रोज झेलना पड़ता है

परमवीर ने वीडियो में कहा कि उन पर इस घटना का ज्यादा असर नहीं पड़ा, क्योंकि विदेशों में "सॉफ्ट रेसिज्म" का सामना वे रोज करते हैं। उनका कहना था कि भारतीय मेहनत और कानूनी तरीके से कमाकर उन देशों की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं रुकनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत से लोग ऐसे तंज समझ ही नहीं पाते और नस्लभेद का शिकार होकर चुप रह जाते हैं।

परमवीर बेनीवाल अपने यूट्यूबर पर ट्रैवल के 531 वीडियो डाल चुके हैं।

परमवीर बेनीवाल अपने यूट्यूबर पर ट्रैवल के 531 वीडियो डाल चुके हैं।

वीडियो को मिले 32 लाख से ज्यादा व्यूज

परमवीर ने यह पूरा वाकया 22 सितंबर को अपने चैनल पर साझा किया। वीडियो लास एंजिल्स के वेनिस बीच से लास वेगास तक के सफर पर आधारित है। खबर लिखे जाने तक इसे 32 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था और 54 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके थे। परमवीर के यूट्यूब पर करीब 28.4 लाख सब्सक्राइबर हैं।