बोगोटा1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसमें अब तक 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं।

भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 7 बजे आया। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। कई इमारतें खाली कराई गई हैं। सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र राजधानी बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर पश्चिम में पालमार इलाके में था। इसके झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर और वेनेजुएला तक महसूस किए गए।

भूकंप से जुड़ी 10 फोटोज

कोलंबिया के परेरा शहर में भूकंप से एक इमारत ढह गई।

कोलंबिया के परेरा शहर में भूकंप से एक इमारत ढह गई।

कोलंबिया के मनिजालेस शहर में आए भूकंप के बाद 'कैथेड्रल बेसिलिका' की इमारत में दरारें पड़ गईं। यह शहर का सबसे प्रसिद्ध चर्च है।

कोलंबिया के मनिजालेस शहर में आए भूकंप के बाद 'कैथेड्रल बेसिलिका' की इमारत में दरारें पड़ गईं। यह शहर का सबसे प्रसिद्ध चर्च है।

भूकंप के बाद चोको प्रांत में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा।

भूकंप के बाद चोको प्रांत में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा।

भूकंप का केंद्र सान होजे डेल पालमार के पास था, लेकिन सबसे ज्यादा असर क्विब्डो शहर में देखा गया है।

भूकंप का केंद्र सान होजे डेल पालमार के पास था, लेकिन सबसे ज्यादा असर क्विब्डो शहर में देखा गया है।

कोलंबिया के कैली में भूकंप आने के बाद एक व्यक्ति अपार्टमेंट बिल्डिंग से बाहर निकलता हुआ।

कोलंबिया के कैली में भूकंप आने के बाद एक व्यक्ति अपार्टमेंट बिल्डिंग से बाहर निकलता हुआ।

भूकंप के झटकों के कारण लोगों के अपार्टमेंट में फर्नीचर गिरने लगा।

भूकंप के झटकों के कारण लोगों के अपार्टमेंट में फर्नीचर गिरने लगा।

कोलंबिया के काली शहर में भूकंप के बाद एक कार पर मलबा गिरा।

कोलंबिया के काली शहर में भूकंप के बाद एक कार पर मलबा गिरा।

कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल आए।

कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल आए।

कोलंबिया के काली शहर में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद एहतियात के तौर पर अस्पताल से मरीजों को बाहर निकाला गया

कोलंबिया के काली शहर में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद एहतियात के तौर पर अस्पताल से मरीजों को बाहर निकाला गया

कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद एक महिला बच्चे को गले लगाए हुए।

कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद एक महिला बच्चे को गले लगाए हुए।

कोलंबिया में ज्यादा भूकंप क्यों आते हैं

कोलंबिया दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। यहां हर साल हजार से ज्यादा छोटे-बड़े भूकंप आते हैं।

कोलंबिया में बार-बार भूकंप आने की सबसे बड़ी वजह इसकी भौगोलिक स्थिति है। यह देश 'रिंग ऑफ फायर' नाम के भूकंप और ज्वालामुखी वाले क्षेत्र में आता है।

यहां नाजका, कोकोस और दक्षिण अमेरिकी जैसी कई बड़ी टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं। इनमें से एक प्लेट दूसरी के नीचे धंसती रहती है। इसी वजह से जमीन के अंदर लगातार हलचल होती रहती है, जिससे अक्सर तेज भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते हैं।

----------------------

भूकंप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

वेनेजुएला में भूकंप के 2 बड़े झटके, 188 की मौत: तीव्रता 7.5 और 7.2 रही; मृतकों की संख्या 10,000 होने की आशंका

वेनेजुएला में 39 सेकेंड में दो ताकतवर भूकंप से तबाही मच गई है। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम 6.04 बजे 7.2 और 6.05 बजे 7.5 तीव्रता के दो झटके आए। उस समय भारत में गुरुवार तड़के 3.34 और 3.35 बजे थे।

लोगों ने बताया कि भूकंप के बाद 60 सेकेंड तक शहर हिलता रहा। 20 ऑफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए हैं। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक अब तक 188 मौतों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 1520 घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

.