जयपुर में भगवान अग्रसेन की शोभायात्रा, 7 रथों पर झांकियां: परकोटा क्षेत्र में बदली ट्रैफिक व्यवस्था; कई रास्तों पर गाड़ियों की एंट्री बंद - Jaipur News
जयपुर58 मिनट पहले
कॉपी लिंक
भगवान अग्रसेन की 5150वीं जयंती पर जयपुर में शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा रविवार शाम चांदपोल स्थित अग्रवाल सेवा सदन से रवाना होकर चांदपोल बाजार, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार और सांगानेरी गेट होते हुए अग्रवाल कॉलेज पहुंचेगी। शोभायात्रा में 7 रथों पर भगवानों की झांकियां सजाई गई हैं।
श्री अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष ओपी अग्रवाल ने बताया- शोभायात्रा वर्ष 1948 से हर साल जयपुर में निकाली जा रही है। इस बार रास्ते में 25 जगह स्वागत मंच बनाए गए हैं। शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की जाएगी।
शोभायात्रा के रास्ते में दोपहर 3 बजे से वाहनों की पार्किंग बंद है। इन रास्तों से गुजरने वाली मिनी बसों और सिटी बसों को भी जरूरत के अनुसार दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा।
पहले देखें शोभायात्रा की PHOTOS
शोभायात्रा में हाथी, ऊंट सहित कई लवाजमे शामिल हैं।
परकोटा क्षेत्र के अलग-अलग जगह से शोभायात्रा गुजरी।
छोटी चौपड़ पहुंचने से पहले बदलेगा ट्रैफिक
शोभायात्रा रवाना होने से पहले संजय सर्किल से छोटी चौपड़ जाने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा। शोभायात्रा के छोटी चौपड़ पहुंचने से पहले अजमेरी गेट, चौगान चौराहा और त्रिपोलिया टी-पॉइंट की तरफ से आने वाले वाहनों का रास्ता भी बदला जाएगा।
त्रिपोलिया बाजार में वाहनों की एंट्री बंद
शोभायात्रा के त्रिपोलिया गेट पहुंचने से पहले बड़ी चौपड़ से त्रिपोलिया बाजार और रामनिवास बाग चौराहे से चौड़ा रास्ता की तरफ आने वाले वाहनों को त्रिपोलिया बाजार में प्रवेश नहीं मिलेगा। शोभायात्रा के बड़ी चौपड़ पहुंचने पर सांगानेरी गेट, रामगंज चौपड़ और सुभाष चौक की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा।
सांगानेरी गेट से निकलने पर भी बदलेगा रास्ता
शोभायात्रा के सांगानेरी गेट से बाहर निकलने पर अजमेरी गेट की तरफ जाने वाले वाहनों को यादगार तिराहे से निकाला जाएगा। टोंक रोड की तरफ से आने वाला ट्रैफिक मानप्रकाश स्लिप लेन से गुजरेगा, जबकि चौड़ा रास्ता की तरफ से आने वाले वाहनों को रामनिवास बाग के अंदर से निकाला जाएगा।
ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ से आने वाले वाहनों को गुरुद्वारा मोड़, घाटगेट, सोफिया स्कूल और घाटगेट बाजार होकर निकाला जाएगा।
.
खबरें और भी हैं...
प्रवासी राजस्थानी दिवस के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कल से: जयपुर में 10 दिसंबर को जुटेंगे देश-विदेश के प्रतिनिधि; निवेशकों और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स को न्योता
0:28
कॉपी लिंक
शेयर
बात खरी है
CO मैडम थप्पड़ मारकर बोलीं 'सॉरी': अब साउथ अफ्रीका से दुल्हन लाने का 'चुनावी वादा'; कॉकरोच की 'चप्पल चोरी'2:12
कॉपी लिंक
शेयर
राजस्थान में पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए महंगा: नायरा एनर्जी कंपनी के बाद जियो-बीपी ने भी बढ़ाए दाम, आज से नई दरें लागू
0:30
कॉपी लिंक
शेयर
जयपुर में ब्रह्मशक्ति गरबा-महोत्सव में एक साथ थिरकीं तीन पीढ़ियां: दादी-नानी, मां और बेटी के रूप में किया डांडिया; 1000 महिलाओं ने लिया भाग