अल्प आय वर्ग के लोग भी भव्य मैरेज हाल से बेटी की शादी का सपना पूरा कर सकें, इसके लिए मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में कल्याण मंडपम बनाने का निर्देश दिया था। यह जिम्मेदारी गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) और नगर निगम को दी गई थी। दोनों विभागों को मिला लें तो अ
.
इनमें से 6 मंडपम में बुकिंग हो रही है, सातवें में भी अब बुकिंग शुरू हो जाएगी। 7 में से 5 मंडपम GDA ने बनवाए हैं और इनकी बुकिंग भी प्राधिकरण की ओर से की जा रही है।
दो कल्याण मंडपम का संचालन नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। आम लोग इन कल्याण मंडपम में शादी, मुंडन, जन्मदिन पार्टी जैसे मांगलिक आयोजन करा सकते हैं। प्राधिकरण की ओर से 11 हजार एवं 21 हजार रुपये में बुकिंग की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को सातवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया।
पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुकिंग होगी
GDA ने पहले कल्याण मंडपम के संचालन के लिए फर्मों का चयन किया था। लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्राधिकरण ने बुकिंग का काम खुद शुरू कर दिया। यहां बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर होती है। यानी जो पहले आएगा, उसे ही बुकिंग मिलेगी। जिस तिथि में हाल खाली होगा, उसी तिथि में बुकिंग होगी। बुकिंग कराने वाले लोगों को हाल के साथ पूरा परिसर भी दिया जाएगा।
सजावट खुद करानी होगी प्राधिकरण की ओर से अंत्योदय कार्ड धारकों को 11 हजार रुपये में तो सामान्य लोगों को 21 हजार रुपये में कल्याण मंडपम दिया जा रहा है। लेकिन शादी में सजावट का काम कराने के लिए अलग से पैसे खर्च करने होंगे। इसके लिए बुकिंग कराने वाले लोगों को ही टेंट हाउस मालिकों से या कैटरर से संपर्क करना होगा।
भवन व परिसर की सजावट से लेकर मंच और मंडप तक की साजसज्जा अलग से करानी होगी। इसके साथ ही खाने की व्यवस्था भी करनी होगी। प्राधिकरण की ओर से केवल जगह मुहैया कराई जाएगी। सजावट पर लोगों को अलग से खर्च करना पड़ेगा। इसके बाद भी कुल खर्च निजी मैरेज हाल की तुलना में काफी कम आने की संभावना है।

अल्प आय वर्ग के लोगों को सस्ती दर पर कल्याण मंडपम उपलब्ध कराए जाएंगे।
जानिए कहां-कहां संचालित हो रहा है कल्याण मंडपम
नगर निगम की ओर से सूरजकुंड एवं खोराबार में कल्याण मंडपम का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही GDA की ओर से मानबेला, राप्तीनगर विस्तार क्षेत्र के टोला पीरू शहीद, बिछिया जंगल तुलसीराम, जंगल बेनी माधव एवं बशारतपुर के कल्याण मंडपम का संचालन किया जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से नकहा नंबर 2 में एक और कल्याण मंडपम का निर्माण किया जा रहा है। 3 और कल्याण मंडपम प्रस्तावित हैं।
मुख्यमंत्री ने अपनी विधायक निधि से दी है धनराशि लगभग सभी कल्याण मंडपम के लिए मुख्यमंत्री ने अपनी विधायक निधि से धनराशि दी है। लगभग 2 करोड़ रुपये प्रति मंडपम मुख्यमंत्री ने विधायक निधि से दिए हैं। GDA ने जिन कल्याण मंडपम का निर्माण कराया है, वहां शेष धनराशि अपने संसाधन से लगाई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी कल्याण मंडपम बनाने के लिए जगह तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे अधिक से अधिक लोगों को सुविधा मिल सके।