Karan Wahi Girlfriend Cheated: टीवी एक्टर करण वाही ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जिस लड़की को वह डेट कर रहे थे, उसका उसी समय 7 मर्दों के साथ अफेयर चल रहा था. इस पर उन्होंने औरतों को लेकर बयान दिया है.
Karan Wahi Girlfriend Cheated: टीवी एक्टर करण वाही ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जिस लड़की को वह डेट कर रहे थे, उसका उसी समय 7 मर्दों के साथ अफेयर चल रहा था. इस पर उन्होंने औरतों को लेकर बयान दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/20/karan-wahi-1-2026-07-20-16-47-58.png)
Photograph: (karanwahi/Instagram)
Karan Wahi Girlfriend Cheated: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर करण वाही (Karan Wahi) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया शो नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है. इस पर उन्होंने खुलकर बात की. इसके अलावा उन्होंने औरतों को लेकर ऐसी बात की, जिसके बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. दरअसल, एक्टर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी डेटिंग लाइफ का ऐसा किस्सा सुनाया जिसने उन्हें चर्चा में ला दिया. उन्होंने बताया कि जिस लड़की के साथ वह रिलेशनशिप में थे, वो एक साथ 7 अलग-अलग लोगों को डेट कर रही थी. इसके साथ ही उन्होंने आज की महिलाओं और अपनी मां की पीढ़ी की महिलाओं के बीच कंपैरिजन किया.आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
करण वाही की गर्लफ्रेंड कर रही थी एक साथ 7 लोगों का डेट
करण वाही हाल ही में एक्ट्रेस छवि मित्तल के पॉडकास्ट में नजर आए थे. बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी लव लाइफ से जुड़ा एक पुराना एक्सपीरियंस शेयर किया. उनका कहना था कि उन्होंने एक टाइम फैसला कर लिया था वह एक साथ कई लोगों को डेट नहीं करेंगे, क्योंकि इससे रिलेशन में उलझन पैदा होती है. हालांकि बाद में उन्हें पता चला कि जिस लड़की के साथ वह रिलेशन में थे, उसके उसी समय एक साथ 7 अलग-अलग मर्दों के साथ अफेयर चल रहा था. उनका कहना था कि उन्होंने उस लड़की को जज नहीं किया, लेकिन उनके मन में यह सवाल जरूर आया था कि आखिर कोई एक साथ इतने रिलेशन में कैसे रह सकता है और उसमें एडजस्ट कर सकता है.
महिलाओं को लेकर क्या बोले करण वाही
पॉडकास्ट के दौरान करण वाही ने आज की पीढ़ी की महिलाओं की अपनी मां की पीढ़ी की महिलाओं से तुलना की. उनके मुताबिक, उनकी मां की पीढ़ी की महिलाएं चीजों को बेहतर तरीके से डील करती थीं. आज की महिलाओं में धैर्य नहीं है. उन्होंने अपनी मां का एग्जापल देते हुए बताया कि उनकी मां अगर किसी बात से परेशान होती थीं तो चुप रहती थीं और उसे अपने तरीके से संभालती थी. इसके उलट करण का कहना था कि आज के टाइम में कई महिलाएं छोटी-छोटी बातों पर सीधे भाड़ में जाओ कहकर आगे बढ़ जाती हैं.
40 की उम्र भी सिंगल हैं करण वाही
करण वाही टीवी इंडस्ट्री के सबसे फेमस एक्टर्स में गिने जाते हैं. वह 40 साल की उम्र भी सिंगल हैं. हालांकि, उनका कई बार नाम अलग-अलग एक्ट्रेस के साथ जुड़ा, लेकिन किसी रिलेशन पर उन्होंने ऑफिशियली मुहर नहीं लगाई. उन्होंने इंटरव्यू में साफ किया वह रिलेशन को लेकर काफी सीरियस रहते हैं और एक समय में सिर्फ एक शख्स के साथ ही कमिटेड रहना पसंद करते हैं. यही वजह थी कि जब उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में सच्चाई पता चली तो वह काफी हैरान रह गए.
ये भी पढ़ें: एडल्ट फिल्में देखते हैं रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला? मर्दों को लेकर कह डाली ऐसी बात
वर्कफ्रंट क्या कर रहे हैं करण वाही
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण वाही इन दिनों टीवी और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म पर लगातार एक्टिव दिखाई दे रहे हैं. साल 2024 में वह जेनिफर विंगेट के साथ फेमस लीगल ड्रामा 'रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी' में विराट चौधरी का किरदार निभाते हुए नजर आए थे. इसमें उनको काम को काफी पसंद किया गया. इसके बाद उन्होंने 2025 में नेटफ्लिक्स फिल्म 'आप जैसा कोई' में नमित मल्होत्रा का किरदार निभाया. वहीं उनकी वेब सीरीज 'कपल गोल्स 5' भी पूरी हो चुकी है, इसकी अनाउंसमेंट का इंतजार है. इसके साथ ही वह सुरभि ज्योति के साथ म्यूजिकल रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज 'सेवन एंड ए हाफ डेट्स' में आदर नाम के एआई इंजीनियर के रोल में दिखाई दिए. अब वह 'खतरों के खिलाड़ी 15' में बतौर कंटेस्टेंट भी नजर आएंगे.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें