दुनिया

  • Edited by: निशांत तिवारी
  • Updated Aug 15, 2026, 05:52 AM IST

इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में शनिवार तड़के 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। भूकंप के बाद मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को तटीय क्षेत्रों से ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

Image

इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास आया खतरनाक भूकंप

इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक शक्तिशाली और खतरनाक भूकंप आया है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई है। भूकंप के तुरंत बाद इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी (BMKG) ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है, लेकिन तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।

समुद्र में आया उथला भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

स्थानीय समयानुसार शनिवार सुबह 5:58 बजे पूर्व नुसा तेंगारा प्रांत के एंडे (Ende) शहर से लगभग 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में भूकंप का केंद्र था। जिसकी गहराई मात्र 10 किलोमीटर थी। इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान एजेंसी ने उथले समुद्री भूकंप को देखते हुए त्सुनामी की चेतावनी जारी की है और लोगों से समुद्र तटों तथा नदियों के किनारे से दूर रहने का आग्रह किया है। इंडोनेशियाई आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने सलाह दी है कि प्रभावित तटीय क्षेत्रों के निवासियों को तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों (Higher Ground) पर जाने का परामर्श दिया गया है। तटीय ज्वार-भाटा (Tide Gauges) के आंकड़ों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित होने के कारण बढ़ा खतरा

17,000 से अधिक द्वीपों वाला इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के "रिंग ऑफ फायर" यानी भूकंपीय रूप से अत्यधिक सक्रिय क्षेत्र में स्थित है। यह क्षेत्र फॉल्ट लाइनों और सक्रिय ज्वालामुखियों से घिरा हुआ है, जिसके कारण यहां अक्सर तेज भूकंप और सुनामी की घटनाएं होती रहती हैं। प्रशासन स्थिति पर बारीक नजर बनाए हुए है।

खबर अपडेट की जा रही है...

Nishant Tiwari

निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • World

End of Article