पैदल मार्च के दौरान महिलाओं से सुरक्षा के बारे में जानकारी लेते डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल।

गाजियाबाद में नवरात्रि समेत आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने बुधवार शाम सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। DCP ट्रांस हिंडन ऋजुल ने इंदिरापुरम समेत अलग-अलग इलाकों में 7 थानों की फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। अफसर आगे-आगे पैदल चले, जबकि पीछे पुलिस क

.

इस दौरान ACP इंदिरापुरम सूर्यबल मौर्य, ACP साहिबाबाद अमित सक्सेना, ACP शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह और ACP महिला सुचिता सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रात में पैदल मार्च करते डीसीपी और एसीपी।

रात में पैदल मार्च करते डीसीपी और एसीपी।

बाजारों में भीड़ बढ़ने पर बढ़ेगी गश्त

DCP ऋजुल ने बताया कि नवरात्रि को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। बाजारों और प्रमुख स्थानों पर भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस की निगरानी बढ़ाई जा रही है। CCTV कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

उन्होंने थाना प्रभारियों और ACP को शाम के समय बाजारों में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए। पुलिस पैदल गश्त के दौरान दुकानदारों, व्यापारियों, महिलाओं और बुजुर्गों से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बात करेगी।

महिलाओं से पूछा- डायल 112 के बारे में जानती हैं?

पैदल मार्च के दौरान DCP ऋजुल और ACP सुचिता सिंह ने महिलाओं से डायल 112 के बारे में जानकारी ली। एक महिला ने कहा कि उन्हें कभी इसकी जरूरत नहीं पड़ी।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से यह भी पूछा कि सुबह टहलने के दौरान क्या उन्हें पुलिस गश्त की जरूरत महसूस होती है। महिलाओं ने कहा कि बाजार और भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की गाड़ी या पुलिसकर्मी दिखाई देने से सुरक्षा का भरोसा रहता है और छिनैती जैसी घटनाओं पर भी रोक लगती है।

छोटे बच्चों को अधिकारियों ने मुस्कराते हुए चॉकलेट भी बांटी।

छोटे बच्चों को अधिकारियों ने मुस्कराते हुए चॉकलेट भी बांटी।

डार्क स्पॉट चिह्नित, बच्चों को बांटी चॉकलेट

पुलिस ने इंदिरापुरम की गलियों, चौराहों, सुनसान रास्तों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा व्यवस्था भी देखी गई। जहां अंधेरा मिला, ऐसे डार्क स्पॉट चिह्नित कर वहां सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।

पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बातचीत की और छोटे बच्चों को चॉकलेट भी बांटी। DCP ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें, ताकि लोग पुलिस से डरें नहीं बल्कि पुलिस की मौजूदगी में खुद को सुरक्षित महसूस करें।