Ramandeep Singh Marriage : भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने 7 साल बड़ी लड़की से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है. उनकी पत्नी कौन है, आइए आपको हम बताने हैं.
Ramandeep Singh Marriage : भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने 7 साल बड़ी लड़की से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है. उनकी पत्नी कौन है, आइए आपको हम बताने हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/08/ramandeep-singh-2026-08-08-09-56-09.jpg)
Ramandeep Singh Photograph: (x/Ramandeep Singh)
Ramandeep Singh Marriage : भारत के ऑलराउंडर रमनदीप सिंह ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. उनकी शादी एक 7 साल बड़ी लड़की से हुई है. आपको बता दें कि, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में धमाल मचाने वाले ऑलराउंडर रमनदीप सिंह की शादी की तस्वीरें बीते रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. पंजाब के 29 वर्षीय खिलाड़ी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की. इससे रमनदीप की शादी का पता चला. रमनदीप ने चार्ली चौहान से शादी की है.
दरअसल, भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है. रमनदीप की शादी में क्रिकेट जगत से पंजाब के क्रिकेटर नमन धीर, अश्विनी कुमार, अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बरार पहुंचे. इन सभी खिलाड़ियों ने उनकी शादी की फोटो अपनी स्टोरी पर लगाई और पोस्ट किया. इसमें रमनदीप सिंह की पत्नी भी बहुत संदुर लग रही हैं. ऐसे में कई फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि, रमनदीप सिंह की पत्नी कौन हैं. तो आइए आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं.
Arshdeep Singh, Naman Dhir, Ashwini Kumar, Jassinder Singh and friends at Ramandeep Singh's Marriage 💒 pic.twitter.com/7LRyeZuR9v
— Ayush Singh (@Ayush_Singh27) August 7, 2026
कौन हैं रमनदीप सिंह की पत्नी?
रमनदीप सिंह की पत्नी का नाम चार्ली चौहान है. वो एक एक्ट्रेस हैं, जो कई रियलिटी शो और टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं. वो पंजाब में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं. चार्ली चौहान काफी लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं. उनका जन्म शिमला में हुआ था. चार्ली ने "बेस्ट फ्रेंड्स फोरेवर", "कैसी ये यारियां", MTV रोडीज और नच बलिए जैसे टीवी शो में भी काम किया है. वहीं चार्ली ने ‘द उसुअल नाइट’ और ‘द लव बाइट्स’ जैसी दो शॉर्ट फिल्मों में भी काम कर दुनिया को अपना हुनर दिखाया है.
— Aviral Shukla (@Aviralcric) August 7, 2026
रमनदीप सिंह की कप्तानी चार्ली चौहान 36 साल की हैं. उन्होंने 2029 में रोडिज शो से अपना करियर शुरू किया था. अब तक वो लगातार एक्टिंग करती हुई नजर आ रही हैं. रमनदीप इस समय 29 साल के हैं, जबकि चार्ली 36 साल की हैं. रनमदीप ने अपने 7 साल बड़ी एक्ट्रेस से शादी की है.
Ramandeep Singh gets married to Charlie Chauhan! Congratulations to both of them! 💜💛 pic.twitter.com/Z1Hvf8psWU
— KKR Galaxy Of Knights (@kkrknightrider_) August 7, 2026
रमनदीप का क्रिकेट करियर
भारत के लिए रमदीप सिंह ने 2024 में डेब्यू किया था. वो अब तक भारत के लिए 2 टी20 मुकाबले खेले चुके हैं. इस दौरान उन्होंने सिर्फ टीम इंडिया के लिए 15 रन बनाए. उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का भी लगाया है. वहीं गेंद के साथ उन्होंने 1 विकेट भी हासिल किया है. इंडियन प्रीमियर लीग में रमनदीप ने अब तक 36 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 299 रन बनाए हैं. उनके नाम 17 चौके और 19 छक्के भी दर्ज हैं. इसके अलावा उनके नाम आईपीएल में 7 विकेट भी दर्ज हैं.
इस समय रमनदीप सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा है. वो शाहरुख खान के स्वामित्व वाली केकेआर के लिए खेलते हैं. अब आईपीएल 2027 में उनके प्रदर्शन पर सभी का ध्यान रहेगा. लेकिन फिलहाल वो अपने लाइफ की नई पारी शुरू कर खुश हैं.
ये भी पढ़ें : 'फिटनेस उनकी सबसे बड़ी दुश्मन...' हरभजन सिंह ने कप्तान शुभमन गिल पर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें