”सूअर की तरह रहती हूं…” कौन हैं ‘रोडीज विनर’ आंचल खुराना, जिन्होंने दिखाया अपने घर का हाल, 70 हजार है किराया
Aanchal Khurana: 'रोडीज 8' की विनर आंचल खुराना चर्चा में रहती हैं. वजह है उनका बेबाक अंदाज, वो खुलकर अपनी हर बात रखती हैं. अब उन्होंने अपने घर का ऐसा हाल दिखाया, जिसने सबको हैरान कर दिया.
Share

Aanchal Khurana: 'रोडीज 8' की विनर आंचल खुराना ने 'लॉकअप 2' के दौरान काफी सुर्खियां बटोरी थी. जब एक्ट्रेस ने शो के कुछ कंटेस्टेंट्स को लेकर खुलासे किए थे. वैसे आंचल खुराना टीवी इंडस्ट्री में 14 साल से ज्यादा समय बिता चुकी हैं. साथ ही कई शोज में काम किया है, पर आज भी अपने बेबाक अंदाज के लिए छाई रहती हैं. हाल ही में अपने घर का हाल दिखाया और उस वीडियो ने सबको हैरान कर दिया.
1 / 5

'सपने सुहाने लड़कपन के' और 'सीआईडी' जैसे शोज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस आंचल खुराना का अपना यूट्यूब चैनल भी है. व्लॉग के जरिए उन्होंने लोगों को मुंबई में स्ट्रगल और एक्टर्स की लाइफ की असलियत दिखाई है. उन्होंने अपनी बालकनी से बाहर का नजारा दिखाते हुए कहा कि इतनी भारी-भरकम रकम देने के बाद भी कोई समुद्र या हरियाली का नजारा नहीं दिखता. बल्कि बालकनी से दूर-दूर तक फैली चॉल नजर आती है.
2 / 5

दरअसल आंचल ने अपने घर का 'ऑनेस्ट हाउस टूर' कराया और बताया कि वो जिस 1 BHK में रहती हैं, उसका किराया 70,000 प्रति महीना है. साथ ही कहा कि- जिस हिसाब से टीवी इंडस्ट्री में हालात और महंगाई है, मुंबई में खुद का घर खरीदने में कम से कम 400 से 500 साल लग जाएंगे. इस दौरान यह भी कहा कि लोग घर साफ करके वीडियो बनाते हैं. पर हम जैसे रियल में रहते हैं वैसे ही वीडियो भी बनाते हैं. गंध में सूअर ही तरह रहती हूं, गंध में पड़ी रहती हूं.
3 / 5

आंचल खुराना MTV 'रोडीज 8' की विनर रह चुकी हैं, साथ ही 'सपने सुहाने लड़कपन के' से उन्हें पहचान मिली थी. इसके अलावा 'अर्जुन', 'सावधान इंडिया', 'आहट' और 'सीआईडी के एपिसोड में भी नजर आई हैं. आंचल खुराना दिल्ली की रहने वाली हैं और वेब सीरीज में भी दिखी हैं, जिसका नाम- क्रैश है. हाल ही में वो एक सीरियल में काम करती दिखी थीं और लगातार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं.
4 / 5

आंचल खुराना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपना रॉ साइड ही फैन्स को दिखाती हैं. जिसके लिए एक्ट्रेस को काफी पसंद भी किया जाता रहा है. हालांकि, बेबाक अंदाज में बोलने को लेकर काफी ट्रोल भी हो चुकी हैं. फिलहाल घर दिखाने वाले व्लॉग की वजह से सु्र्खियों में बनी हैं.
5 / 5
Follow Us