
रिसर्च करने वालों के लिए बड़ा मौकाImage Credit source: Mayur Kakade/E+/Getty Images
भारतीय पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में रिसर्च करने वाले कैंडिडेट्स के लिए फेलोशिप पाने का मौका है. फोरम ऑन इंडियन ट्रेडिशनल मेडिसिन (FITM) ने 2026-27 रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह प्रोग्राम भारतीय पारंपरिक चिकित्सा से जुड़े नीतिगत मुद्दों पर रिसर्च करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए है. फेलोशिप डॉक्टरेट और पोस्ट-डॉक्टरेट दोनों स्तरों के रिसर्चर्स के लिए उपलब्ध है. डॉक्टरेट स्तर पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 70 हजार रुपये, जबकि पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो को 75 हजार रुपये की फेलोशिप दी जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार 11 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.
20 रिसर्चर्स को मिलेगी फेलोशिप
FITM के इस रिसर्चर्स में कुल 20 फेलोशिप उपलब्ध हैं. डॉक्टरेट स्तर पर 10 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इनमें 5 सीटें AYUSH और 5 सीटें गैर-AYUSH कैटेगरी के लिए निर्धारित हैं. चयनित डॉक्टरेट फेलो को हर महीने 70,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी. वहीं, पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए भी 10 सीटें हैं. इनमें 5 सीटें AYUSH और 5 गैर-AYUSH कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए हैं. इस स्तर पर चयनित रिसर्चर्स को 75,000 रुपये प्रति माह फेलोशिप मिलेगी.
किस तरह की रिसर्च के लिए है प्रोग्राम?
फेलोशिप के लिए प्रस्तावित रिसर्च का मुख्य फोकस भारतीय पारंपरिक चिकित्सा के नीतिगत पहलुओं पर होना चाहिए. यानी उम्मीदवार ऐसे विषय पर रिसर्च प्रपोजल दे सकते हैं, जिनका संबंध पारंपरिक चिकित्सा से जुड़ी नीतियों, व्यवस्था और उनके प्रभाव से हो. हालांकि, इस फेलोशिप के दायरे में सभी तरह की मेडिकल रिसर्च शामिल नहीं है. दिशानिर्देशों के अनुसार क्लिनिकल, फार्मास्युटिकल और फार्माकोलॉजिकल रिसर्च को इस प्रोग्राम के तहत स्वीकार नहीं किया जाएगा.
11 अक्टूबर तक करें आवेदन
इस फेलोशिप के लिए केवल एलिजिबल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार एलिजिबिलिटी शर्तें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जरूर चेक कर लेनी चाहिए. आवेदन FITM की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 11 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे है. अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More