Aug 20, 2026 11:04 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड के आईपीओ की क्लोजिंग हो गई है
  • इसे करीब 106 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है
  • ग्रे मार्केट में भी यह आईपीओ निवेशकों को पॉजिटिव संकेत दे रहा है
सनशाइन पिक्चर्स आईपीओ को तगड़ा रेस्पॉन्स

सनशाइन पिक्चर्स आईपीओ को जबरदस्त रेस्पॉन्स

Sunshine Pictures IPO: फिल्म और टेलीविजन निर्माता-निर्देशक विपुल शाह की कंपनी सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड के आईपीओ की क्लोजिंग हो गई है। इस आईपीओ को बोली के आखिरी दिन निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और इसे करीब 106 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। आईपीओ ग्रे मार्केट में भी पॉजिटिव लिस्टिंग के संकेत दे रहा है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

क्या है जीएमपी?

सनशाइन पिक्चर्स आईपीओ का जीएमपी यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम ₹75 है। यह करीब 21 प्रतिशत लिस्टिंग गेन के संकेत दे रहा है। बता दें कि आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 342-360 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। अगर जीएमपी के हिसाब से देखें तो शेयर की लिस्टिंग 430 रुपये के पार हो सकती है। सनशाइन पिक्चर्स के शेयर को 25 अगस्त को बीएसई और एनएसई दोनों पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

सब्सक्रिप्शन डिटेल

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 282 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 54,86,051 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 58,04,90,382 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 197.04 गुना बोलियां प्राप्त हुई। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 123.52 गुना बोलियां मिलीं और खुदरा निवेशकों के कोटा को 56.60 गुना बोलियां प्राप्त हुई। GYR कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार के तौर पर काम कर रही है।

आईपीओ डिटेल

आईपीओ में 48 लाख शेयरों का नया इश्यू और 30.37 लाख इक्विटी शेयरों का बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है, जिससे कुल पेशकश का आकार 78.37 लाख शेयर हो जाता है। बता दें कि कंपनी के प्रमोटर विपुल अमृतलाल शाह और शेफाली विपुल शाह ऑफर फॉर सेल के जरिए शेयर बेच रहे हैं। विपुल शाह 20.31 लाख शेयर बेच रहे हैं जबकि शेफाली शाह 10.06 लाख शेयर बेच रही हैं।

क्या होगा पैसे का?

कंपनी आईपीओ से मिलने वाली रकम में से 112.50 करोड़ रुपये तक का इस्तेमाल, अपनी लंबी अवधि की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए करने की योजना बना रही है जबकि बाकी रकम सामान्य कंपनी कामकाज पर खर्च की जाएगी।

सनशाइन पिक्चर्स की बात करें तो यह कंपनी फिल्म और वेब सीरीज के निर्माण, विकास, निर्माण संबंधी गतिविधियों, विपणन और वितरण के कारोबार में है। इसके पोर्टफोलियो में 'फोर्स', 'कमांडो', 'हॉलिडे', 'फोर्स 2', 'कमांडो 2' और 'द केरला स्टोरी' जैसी कमर्शियली सफल फिल्में शामिल हैं। बता दें कि फोर्स में जॉन अब्राहम रहे हैं तो हॉलिडे अक्षय कुमार की फिल्म है। वहीं, फिल्म द केरला स्टोरी में अदा शर्मा लीड रोल में थीं।