Sep 09, 2026 06:41 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। 10वीं पास युवा 22 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026
MP Police Constable GD Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी और पुलिस विभाग में सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत आरक्षक (जनरल ड्यूटी - GD) के 7,500 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर युवाओं के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत विशेष सशस्त्र बल (SAF) और गैर-विशेष सशस्त्र बल दोनों वर्गों में योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 9 सितंबर 2026 को जारी की गई। योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 से MPESB के आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026 तय की गई है। यदि आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो उम्मीदवार 22 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 के बीच करेक्शन विंडो का उपयोग कर सकते हैं। इस भर्ती की लिखित परीक्षा (CBT) 19 नवंबर 2026 से आयोजित की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं कक्षा (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। वहीं, मध्य प्रदेश के अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास रखी गई है।
आयु सीमा और गणना
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 06 अक्टूबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित (General) उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है, जबकि मध्य प्रदेश के SC, ST, OBC और EWS अभ्यर्थियों हेतु 250 रुपये तय है। कियोस्क माध्यम से 60 रुपये और MP ऑनलाइन पोर्टल से 20 रुपये अतिरिक्त सेवा शुल्क देय होगा।
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपये से 62,000 रुपये प्रति माह का पे-स्केल और अन्य सरकारी भत्ते दिए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का अंतिम चयन कुल पांच चरणों के आधार पर किया जाएगा।
ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT): 100 अंकों का पेपर, जिसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): 100 अंकों की शारीरिक परीक्षा, जिसमें 800 मीटर दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद शामिल है।
शारीरिक मानक परीक्षण (PMT): सीना और लंबाई की माप।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)
मेडिकल जांच
लेखक के बारे में
Prachi
शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स
Hindi Newsकरियर न्यूज़पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर नौकरी पाने का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन
See Less