Jul 24, 2026 06:59 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

कॉम्पैक्ट SUV की लगातार मज़बूत मांग को देखते हुए Q1 FY2027 में 397,609 यूनिट्स की बिक्री और 24% की सालाना ग्रोथ का मारुति सुजुकी अपनी नई ब्रेजा के साथ इस सेगमेंट की तेजी का फायदा उठाना चाहेगी। मारुति सुजुकी की पहली कॉम्पैक्ट SUV, जो गुजरात प्लांट में बनती है।

Maruti Brezza Crosses 15 Lakh Sales

इस मारुति SUV का पूरा देश हुआ दीवाना

Maruti Suzuki Brezza

केवल

₹10,800/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

8 मार्च, 2016... भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए ये काफी अहम तारीख है। दरअसल, इस दिन मारुति ब्रेजा ने पहली बार भारतीय बाजार में एंट्री की थी। अपने 10 सालों के सफर के दौरान इस कॉम्पैक्ट SUV ने 15 लाख यूनिट की सेल्स का सफर तय कर लिया है। खास बात ये है कि ब्रेजा ने इस शानदार उपलब्धि को फेसलिफ्ट मॉडल के लॉन्च होने से पहले हासिल किया। अब कंपनी ने इसे अपडेट भी कर दिया है। ये CY2022 में लॉन्च किए गए सेकंड-जनरेशन मॉडल का पहला बड़ा अपडेट है। अपनी कीमत, फीचर्स और माइलेज के चलित ये ग्राहकों को जमकर पसंद आ रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.39 - 22.82 लाख

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.54 - 14.88 लाख

Mahindra XUV 7XO

₹ 13.66 - 24.92 लाख

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

कॉम्पैक्ट SUV की लगातार मज़बूत मांग को देखते हुए Q1 FY2027 में 397,609 यूनिट्स की बिक्री और 24% की सालाना ग्रोथ का मारुति सुजुकी अपनी नई ब्रेजा के साथ इस सेगमेंट की तेजी का फायदा उठाना चाहेगी। मारुति सुजुकी की पहली कॉम्पैक्ट SUV, जो गुजरात प्लांट में बनती है और मास-मार्केट मारुति एरिना सेल्स चैनल से बेची जाती है। ये कई मायनों में एक गेम-चेंजर रही है। शुरुआत में इसे विटारा ब्रेजा के तौर पर लॉन्चकिया गया था। इसने भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट (4000mm से कम लंबाई वाली) में नई जान फूंकने का काम किया।

Maruti Suzuki Brezza

Tata Nexon CNG

Tata Nexon

Skoda Kylaq

मारुति ब्रेजा की सेल्स का सफर
फेसियलयूनिटचेंज % YoYएक्सपोर्ट
FY20165,563-0
FY20171,08,640-1,197
FY20181,48,46236.65%865
FY20191,57,8806.34%1,222
FY20201,10,641-29.92%546
FY202194,635-14.46%4,451
FY20221,13,75120.19%21,254
FY20231,45,66528.05%20,991
FY20241,69,89716.63%423
FY20251,89,16311.33%663
FY20261,80,104-4.78%1,111
FY2027*37,488-20.31%105
Total14,61,889-52,828
*अप्रैल-जून 2026

पुरानी मारुति ब्रेजा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

ब्रेजा में न्यू जेनरेशन K-सीरीज 1.5- डुअल जेट WT इंजन दिया है। ये स्मार्ट हाईब्रिट टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। ये इंजन 103hp का पावर और 137Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसकी फ्यूल इफीशियंसी भी बढ़ गई है। न्यू ब्रेजा का मैनुअल वैरिएंट 20.15 kp/l और ऑटोमैटिक वैरिएंट 19.80 kp/l का माइलेज देगा। इसका CNG वैरिएंट 25.51 km/kg का माइलेज देता है।

इसमें 360 डिग्री कैमरा मिलता है। ये कैमरा बेहद हाईटेक और मल्टी इन्फॉर्मेशन देने वाला कैमरा है। इस कैमरा को कार के 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कनेक्ट किया जाएगा। इसे सुजुकी और टोयोटा दोनों ने मिलकर तैयार किया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट करता है। इस कैमरा की खास बात ये है कि कार के अंदर बैठकर ही कार के चारों तरफ के विजुअल स्क्रीन पर देख पाएंगे।

कार में पहली बार वायरलेस चार्जिंग डॉक भी दिया गया है। इस डॉक की मदद से आप वायरलेस स्मार्टफोन को आसानी से चार्ज कर पाएंगे। ये फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें ओवरहीट से बचने के लिए भी सेफ्टी का पूरा इंतजाम किया गया है। इसमें मारुति के कई कनेक्टिंग फीचर्स भी मिलेंगे। जो इस कॉम्पैक्ट SUV को बेहद शानदार और एडवांस्ड बनाते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8,25,900 रुपए से शुरू हैं।

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें