पटना- आज से डांडिया नाइट-गरबा की धूम: नागिन फेम निया शर्मा और पंचायत सीरीज के ‘विधायकजी’ लगाएंगे तड़का; शहर में 8 बड़े आयोजन,₹299 से टिकट शुरू - Patna News
पटना- आज से डांडिया नाइट-गरबा की धूम:नागिन फेम निया शर्मा और पंचायत सीरीज के ‘विधायकजी’ लगाएंगे तड़का; शहर में 8 बड़े आयोजन,₹299 से टिकट शुरू
पटना4 घंटे पहले
कॉपी लिंक
पटना में नवरात्र के दौरान डांडिया और गरबा की धूम देखने को मिल रही है। शहर के विभिन्न स्थानों पर म्यूजिक, डांस और रंगारंग कार्यक्रमों की तैयारियां की गई हैं।
एक ओर परंपरागत गरबे की धूम मचेगी। वहीं, कई स्थानों पर डांडिया-गरबा रीमिक्स युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर देगी।
कहीं नागिन फेम निया शर्मा, तो कहीं पंचायत वेब सीरीज के विधायक जी अभिनेता पंकज झा समां बांधकर लोगों को झूमने पर मजबूर करेंगे।
आज से शहर में अलग-अलग जगहों पर भव्य डांडिया और गरबा नाइट्स के बड़े आयोजन हो रहे हैं।
जानें शहर में कहां- कहां हो रहा है डांडिया नाईट
1. पटना प्रीमियम डांडिया रास
तारीख- 18 अक्टूबर
स्थान- महाराजा गार्डन, बेली रोड
टिकट- 799 रुपए (सिंगल), 1599 रुपए (कपल), 3000 रुपए (4 लोग की फैमिली), 6999 रुपए (10 लोगों के लिए)