अध्यात्म
- Authored by: निधि जैन
- Updated Aug 8, 2026, 09:58 AM IST
Mercury Transit 2026 Today: ग्रहों के राजकुमार बुध ने आज नक्षत्र गोचर कर लिया है। ये गोचर किस नक्षत्र में किस समय हुआ है और इससे किन 3 राशियों को लाभ होने के योग हैं, चलिए इस बारे में जानते हैं।
![]()
आज हुए बुध गोचर से वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को लाभ होगा
Budh Nakshatra Gochar 2026 Today: बुध को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ ग्रह का स्थान प्राप्त है, जो व्यक्ति के जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। खासकर, बुद्धि, विवेक, तर्क क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता, वाणी, संचार, बातचीत की भाषा, लेखन, व्यापार, धन, गणित, कॉमर्स, आर्थिक सफलता, त्वचा और नर्वस सिस्टम आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब-जब बुध ग्रह की स्थिति में बदलाव होता है, तब-तब 12 राशियों के जीवन के इन पहलुओं में कुछ न कुछ परिवर्तन देखने को मिलता है। इस बार आज 8 अगस्त 2026 को हुए बुध गोचर से 3 राशियों के जीवन में कोई न कोई सकारात्मक बदलाव आएगा।
आज किस समय व किस नक्षत्र में हुआ बुध गोचर?
ग्रहों के राजकुमार बुध ने आज 8 अगस्त 2026 को सुबह 7 बजकर 23 मिनट पर गोचर किया है। ये गोचर पुनर्वसु नक्षत्र से पुष्य नक्षत्र में हुआ है। अब अगले 8 दिन यानी 16 अगस्त तक बुध पुष्य नक्षत्र में ही रहेंगे। इस दिन बुध ग्रह का गोचर सुबह 2 बजकर 19 मिनट पर होगा।
पुष्य नक्षत्र का धार्मिक महत्व
बता दें कि पुष्य नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में आठवां (8वां) स्थान प्राप्त है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि हैं, जिन्हें कर्म और न्याय का देवता माना जाता है। पुष्य को एक शुभ नक्षत्र माना गया है, जो नक्षत्रों के राजा भी हैं। इस नक्षत्र में 'पुष्य' शब्द का अर्थ पोषण करना है, जबकि इसका चिह्न गाय का थन है।
बुध गोचर का शुभ प्रभाव
वृषभ राशि (Taurus)-
बुध के इस गोचर का सकारात्मक प्रभाव आने वाले 8 दिनों तक वृषभ राशि वालों के जीवन पर पड़ेगा, जिसके कारण आर्थिक मामले हल होंगे। यदि आपको पैसे से जुड़ी कोई दिक्कत है तो वो समाप्त होगी। इसके अलावा पुराने संपर्कों का लाभ अब आपको मिलेगा। आप अपने जीवन से जुड़ा कोई खास फैसला भी जल्द ले सकते हैं, जिसकी वजह से आप ज्यादा खुश रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer)-
ग्रहों के राजकुमार बुध 5 अगस्त 2026 से कर्क राशि में हैं यानी उन्होंने इस राशि में रहते हुए पुष्य नक्षत्र में गोचर किया है। ऐसे में इस नक्षत्र गोचर का सकारात्मक प्रभाव कर्क राशि वालों के जीवन पर भी पड़ेगा। कुछ चीजों को लेकर आपकी सोच बदलेगी, जिसकी वजह से भविष्य में लाभ होगा। इसके अलावा परिवार से जुड़े किसी मसले का हल निकलेगा और मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी। साथ ही आपकी भावनाएं स्थिर रहेंगी, जिसके कारण आप सही फैसले वक्त पर ले पाएंगे।
मकर राशि (Capricorn)-
वृषभ और कर्क ही नहीं, मकर राशि वालों के जीवन पर भी आज हुए बुध गोचर का शुभ प्रभाव पड़ा है। अब अगले 8 दिनों तक आपको कुछ विशेष जगहों से लाभ ही लाभ होने की संभावना है। दरअसल, शनि को मकर राशि का स्वामी माना जाता है, जिनके नक्षत्र में आज बुध ने गोचर किया है। निजी रिश्तों में बातचीत को महत्व देने से मन-मुटाव दूर होंगे। बिजनेस में नया साझेदार मिल सकता है, जिसकी सोच और आइडियाज आर्थिक स्थिति को सुधारने में काफी मददगार साबित होंगे।
नोट: बुध गोचर का आपके ऊपर प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
![]()
निधि जैनauthor
निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Spirituality
End of Article