Aug 15, 2026 05:51 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
हुंडई की धाकड़ इलेक्ट्रिक कार आयोनिक 5 को बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में निराशा हाथ लगी। बता दें कि इस दौरान हुंडई आयोनिक 5 (Hyundai IONIQ 5) को सिर्फ 8 लोगों ने खरीदा।

हुंडई आयोनिक 5 बिक्री जुलाई 2026
केवल
₹72,900/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
हुंडई की कारों को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2026 की बात करें तो हुंडई क्रेटा, वेन्यू और एक्सटर जैसी कारों को ताबड़तोड़ ग्राहक मिले। हालांकि, इसी दौरान हुंडई की धाकड़ इलेक्ट्रिक कार आयोनिक 5 को निराशा हाथ लगी। बता दें कि इस दौरान हुंडई आयोनिक 5 (Hyundai IONIQ 5) को सिर्फ 8 लोगों ने खरीदा। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जुलाई, 2025 में यह आंकड़ा 25 यूनिट था। इस दौरान सालाना आधार पर आयोनिक की बिक्री में 68 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। आइए जानते हैं इस ईवी के बारे में विस्तार से।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 7.48 - 10 लाख
₹ 12 - 20.99 लाख
₹ 11 - 19.3 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
धांसू हैं कार के फीचर्स
हुंडई आयोनिक 5 में पैरामेट्रिक पिक्सेल एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स दी गई हैं, जो इसे एक यूनीक लुक देती हैं। कार के ऑटो फ्लश डोर हैंडल्स और 20-इंच के अलॉय व्हील्स इसके स्पोर्टी कैरेक्टर को और बढ़ाते हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसके केबिन में 12.3-इंच की दो बड़ी स्क्रीन मिलती हैं, जिनमें एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले के लिए है। गाड़ी के अंदर काफी खुला और हवादार स्पेस मिलता है, जिसमें इको-फ्रेंडली और रीसाइकिल्ड मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।
सेफ्टी भी है दमदार
इसमें सेफ्टी के लिए सबसे एडवांस लेवल-2 एडास (ADAS) तकनीक दी गई है। इसमें फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे 21 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, कार में 6-एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। आराम के लिए इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, प्रीमियम बोस (Bose) का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और वेहिकल-टू-लोड (V2L) तकनीक भी मिलती है।
690 किमी की शानदार रेंज
परफॉर्मेंस की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 84kWh का बड़ा और पावरफुल लिक्विड-कूल्ड बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कार सिंगल चार्ज में 690 किलोमीटर (ARAI सर्टिफाइड) की शानदार ड्राइविंग रेंज देती है। इसमें लगी रियर-व्हील ड्राइव (RWD) इलेक्ट्रिक मोटर 225bhp की मैक्सिमम पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह कार मात्र 7.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
यह कार 800V की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यदि आप इसे 350ुkW के डीसी (DC) फास्ट चार्जर से चार्ज करते हैं, तो यह बैटरी सिर्फ 18 मिनट में 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज हो जाती है। भारतीय मार्केट में हुंडई आयोनिक 5 की एक्स-शोरूम कीमत 55.70 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार देश में केवल एक ही फुली-लोडेड वैरिएंट में बेची जा रही है। इस बजट में ग्राहकों को बेहतरीन रेंज, लग्जरी फीचर्स, स्पोर्टी लुक और तगड़ी सुरक्षा का एक परफेक्ट कॉम्बो मिल जाता है।

