Team India: टीम इंडिया को सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 27 सितंबर से होगी. यह सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है. हालांकि, इस सीरीज में टीम इंडिया अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतरेगी. भारतीय उप-कप्तान श्रेयस अय्यर और अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह समेत 8 खिलाड़ी इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. आइए जानते हैं क्या इसके पीछे की बड़ी वजह.
IND vs WI वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे ये 8 भारतीय खिलाड़ी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 24 सितंबर से होगा, जबकि दूसरा मैच 30 सितंबर और आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. लेकिन इस सीरीज के लिए उपकप्तान श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. इसमें श्रेयस और बुमराह के अलावा, ईशान किशन, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह नाम शामिल हैं.
---विज्ञापन---
एशियन गेम्स के कारण नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज
दरअसल, श्रेयस-बुमराह समेत इन सभी 8 खिलाड़ियों को जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट इवेंट 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेला जाएगा. इसी वजह से ये 8 खिलाड़ी IND vs WI वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. वनडे सीरीज के दौरान भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में गोल्ड मेडल जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी.
Mens Asian Games – September 24 to October 1st.
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 24, 2026
ODIs vs West Indies – September 27 to October 3rd.
Shreyas Iyer, Ishan Kishan, Axar Patel, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Harshit Rana, Jasprit Bumrah, Arshdeep Singh will miss the West Indies ODIs. ❌ pic.twitter.com/vNkzJCR0Cp
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
वेस्टइंडीज के खिलाफ इन 8 खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में चयनकर्ताओं के पास नए चेहरों को आजमाने का बेहतरीन मौका होगा. ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल, प्रिंस यादव और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिल सकती है. वहीं, फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा धमाल मचाते हुए नजर आएंगे.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- जोस बटलर ने तोड़ा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, ये हैं T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
एशियन गेम्स 2026 के लिए घोषित भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी.
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी फिर मचाएंगे धमाल! जानिए कब और कहां खेला जाएगा भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच
---विज्ञापन---