Aug 26, 2026 11:10 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • आस्था स्पिनटेक्स ने घोषणा की कि उसका बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स आने वाली सालाना आम बैठक (AGM) में डिविडेंड पर विचार करेगा
  • वहीं, बोनस शेयर पर भी फैसला लिया जाएगा
Multibagger Stock

बोनस शेयर का भी तोहफा‌?

Aastha Spintex share: बाजार में बिकवाली के बीच बुधवार को गुजरात की कॉटन यार्न बनाने वाली कंपनी आस्था स्पिनटेक्स के शेयरों में 10% का अपर सर्किट लगा। बता दें कि इस कंपनी के शेयर की कीमत 90 रुपये से भी कम है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

क्या है तेजी की वजह?

दरअसल, आस्था स्पिनटेक्स ने घोषणा की कि उसका बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स आने वाली सालाना आम बैठक (AGM) में डिविडेंड की घोषणा पर विचार करेगा। कंपनी ने कहा कि उसकी 13वीं सालाना आम बैठक 16 सितंबर 2026 को होनी है। इस बैठक में डिविडेंड की घोषणा होने पर उस पर विचार किया जाएगा। आस्था स्पिनटेक्स ने डिविडेंड पाने के हकदार शेयरधारकों की पहचान के लिए बुधवार, 9 सितंबर को रिकॉर्ड डेट भी तय की है। इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि वह 1:1 बोनस इश्यू और कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी को 45 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये करने पर विचार करेगी और उसे मंजूरी देगी।

क्या कहा कंपनी ने?

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "बोर्ड के सदस्यों ने मौजूदा शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में (हर एक इक्विटी शेयर के बदले एक बोनस शेयर) 10 रुपये प्रति शेयर वाले पूरी तरह से पेड-अप बोनस इक्विटी शेयर जारी करने के लिए 44.14 करोड़ रुपये तक के कैपिटलाइजेशन को मंजूरी दी गई है। बोनस शेयर उन सदस्यों को अलॉट किए जाएंगे जिनके नाम बोर्ड द्वारा तय रिकॉर्ड डेट पर सदस्यों/बेनिफिशियल ओनर्स के रजिस्टर में होंगे।" मंजूर किया गया बोनस इश्यू कंपनी के लंबे समय के विकास के नजरिए और शेयरधारकों को इनाम देने की उसकी प्रतिबद्धता में कंपनी के भरोसे को दिखाता है।

शेयर का परफॉर्मेंस

बता दें कि आस्था स्पिनटेक्स के शेयर 6 जुलाई 2026 को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुए थे। यह स्टॉक अभी अपने IPO इश्यू प्राइस (136 रुपये) से 41% नीचे ट्रेड कर रहा है। वर्तमान में शेयर बीएसई पर 80 रुपये के स्तर पर है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 140.25 रुपये और 52 हफ्ते का लो 70.05 रुपये है।

आस्था स्पिनटेक्स का वैल्यू-एडेड टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स में विस्तार करने का प्लान टेक्सटाइल वैल्यू चेन में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने और सस्टेनेबल ग्रोथ के लिए नए मौके बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। बता दें कि फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण भी किया गया है। इस अधिग्रहण से कंपनी की सालाना स्पिनिंग क्षमता 7,700 MT से बढ़कर 17,457 MT (दोगुने से भी ज्यादा) हो गई और स्पिंडल क्षमता 25,920 से बढ़कर 61,824 हो गई।