IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे ODI मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई. इसी दौरान रोहित-विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे ODI मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई. इसी दौरान रोहित-विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.

author-image

New Update

Rohit Sharma Virat Kohli

Rohit Sharma Virat Kohli Photograph: (X/BCCI)

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर उतरे. कप्तान शुभमन गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. इसके बाद रोहित और विराट के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई. इस साझेदारी के साथ रोहित और विराट ने मिलकर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया. दरअसल रोहित और विराट की जोड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सभी फॉर्मेट में सबसे बड़ी साझेदारियां करने वाली तीसरी जोड़ी बन गई है. 

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर बनाया बड़ा कीर्तिमान

भारतीय टीम के दो मौजूदा दिग्गज बल्लेबाजों, रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने एक बड़ा कीर्तिमान बनाया है. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रोहित और विराट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. इसी के साथ रोहित-विराट की जोड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली तीसरी जोड़ी बन गई है. ये दोनों दिग्गज भारत के लिए अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 8008 रनों की शानदार साझेदारी कर चुके हैं.

— BCCI (@BCCI) July 16, 2026

भारत के लिए सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने की है सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की महान जोड़ी के नाम दर्ज है. इन दोनों दिग्गजों ने मिलकर अपने करियर के दौरान कुल 12400 रनों की ऐतिहासिक साझेदारियां की हैं. वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी है. इन दोनों दिग्गजों ने अपने करियर में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 11,037 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाईं. सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने मिलकर टीम इंडिया को मिडिल ऑर्डर में संभालते हुए कुल 7,626 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कीं थीं. इसके अलावा, इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की जोड़ी आती है, जिन्होंने कुल 7199 रनों की साझेदारी की है.

Rohit Sharma and Virat Kohli are now the third-highest partnership pair in India's history across all formats.

12,400 – Sachin Tendulkar & Sourav Ganguly
11,037 – Sachin Tendulkar & Rahul Dravid
8,008* – Rohit Sharma & Virat Kohli* pic.twitter.com/yVkluUjtNs

— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) July 16, 2026

रोहित शर्मा दूसरे ODI में भी हुए फ्लॉप

इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ला अब तक खामोश रहा है. पहले वनडे मैच में रोहित सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए थे. अब दूसरे वनडे मैच में भी रोहित के बल्ले से बड़ी पारी नहीं आई. इस मैच में रोहित शर्मा 47 गेंदों पर सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और एक छक्का निकला. 'हिटमैन' ने करीब 55 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जिसे देख फैंस की चिंता बढ़ गई है.

Rohit Sharma dismissed for 26 from 47 balls. pic.twitter.com/831saDnENB

— Johns. (@CricCrazyJohns) July 16, 2026

विराट कोहली ने लगाया अर्धशतक

वहीं विराट कोहली पहले वनडे मैच में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरे वनडे में कोहली ने शानदार वापसी की और अर्धशतक जड़ा. कोहली ने 66 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए.

— Cricbuzz (@cricbuzz) July 16, 2026

यह भी पढ़ें:  Explainer: अर्जेंटीना-इंग्लैंड फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल को क्यों कहा 'फॉकलैंड वॉर'? जानें वो 5 विवाद जो हमेशा रहेंगे याद

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें