नया फोन खरीदने का प्लान है तो यब खबर आपके काम की है। यहां हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं, जो अगले हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। लिस्ट में सैमसंग, पोको, वीवो और रेडमी के तगड़े फोन शामिल हैं। लिस्ट में देखें आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट रहेगा...

1/8

Samsung Galaxy F70 Pro 5G: लॉन्च डेट, कीमत और कलर्स

सैमसंग ने कंफर्म कर दिया है कि नया सैमसंग गैलेक्सी F70 Pro 5G भारत में 3 अगस्ते को लॉन्च होगा और Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।। सैमसंग ने फिलहाल इसे ग्रीन कलर में दिखाया है, हालांकि यह और भी कलर्स में आ सकता है। कंपनी ने इसकी कीमत की जानकारी भी दी है। भारत में आने वाले सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G के बेस वेरिएंट (6GB रैम और 128GB स्टोरेज) की कीमत 25,999 रुपये से शुरू होगी। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले हायर-एंड मॉडल की कीमत 29,999 रुपये होगी। आखिर में, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड मॉडल की कीमत 34,999 रुपये होगी। हालांकि, कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये रिटेल कीमतें हैं और सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G खास लॉन्च ऑफर्स के साथ आएगा।

2/8

Samsung Galaxy F70 Pro 5G: खासियत

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G में फ्लैट फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस प्रोटेक्शन देगा। कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि यह फोन 6 एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करने के लिए एलिजिबल है। फोन ऊंचाई से गिरने पर नहीं टूटेगा और स्क्रैच रेडिस्टेंट भी है। यह सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें OIS के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, 2-मेगापिक्सेल का मैक्रो सेंसर और 5-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा और साथ में LED फ्लैश भी है। इसमें 6000mAh की बैटरी होगी जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। दावा किया गया है कि एक बार चार्ज करने पर यह 24 घंटे से ज्यादा YouTube वीडियो स्ट्रीमिंग, 8 घंटे से ज्यादा गेमिंग या 12 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग की सुविधा देगा।

3/8

Poco M8 Power: लॉन्च डेट, कीमत और कलर्स

पोको का नया Poco M8 Power भारत में 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन देश में Flipkart के जरिए बेचा जाएगा। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि फोन ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जबकि प्रमोशनल इमेज में ऑरेंज कलर का भी टीजर दिखाया गया है। Poco ने अभी तक भारत में Poco M8 Power की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसकी कीमत लगभग 25,000 रुपये होगी।

4/8

Poco M8 Power: खासियत

Poco M8 Power में 6.9-इंच की एमोलेड स्क्रीन होगी, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और OTT-ऑप्टिमाइज्ड ट्यूनिंग जैसे फीचर्स होंगे। इसमें स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 चिपसेट होगा। कंपनी का दावा है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 6,30,000 से ज्यादा पॉइंट्स हासिल किए हैं। इस SoC के साथ 8GB रैम और 8GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का सपोर्ट भी मिलेगा। इसमें LED फ्लैश के साथ सिंगल 50-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा होने की खबर है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सेल का कैमरा भी हो सकता है। फोन में 8,000mAh की बैटरी होगी, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है। फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा।

5/8

Redmi Note 17 5G: लॉन्च डेट, कीमत और कलर्स

स्मार्टफोन 6 अगस्त को भारत में नया होगा और इसकी अमेजन पर इसकी डेडिकेटेड माइक्रोसाइट से कंफर्म हो गया है कि लॉन्च के बाद यह अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन कम से कम ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। हाल ही में, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि रेडमी नोट 17 5G की कीमत भारत में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 30,000 रुपये होगी और हाई-एंड 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,000 रुपये होगी।

6/8

Redmi Note 17 5G: खासियत

यह कन्फर्म हो गया है कि भारत में रेडमी नोट 17 5G का डिजाइन वैसा ही होगा जैसा चीन में लॉन्च हुए मॉडल का है। टीजर से पता चलता है कि इसमें फ्लैट रियर पैनल और फ्लैट फ्रेम होगा। कंपनी ने हाल ही में रेडमी नोट 17 5G के लिए बनी खास अमेजन माइक्रोसाइट को अपडेट किया है, जिससे पता चलता है कि इसमें "TrueColour" एमोलेड डिस्प्ले होगा, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट देगा। यह फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आएगा। फोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 चिपसेट से लैस होगा। फोन की 8,000mAh बैटरी होगी, जो 3 दिन से ज्यादा की बैटरी लाइफ देगी।

7/8

Vivo S2: लॉन्च डेट, कीमत और कलर्स

वीवो ने कंफर्म कर दिया है कि नया वीवो S2 भारत में 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च होगा। खबरों के मुताबिक, इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये हो सकती है। इतनी ही रैम वाले 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये होने की उम्मीद है। ऑफिशियल टीजर में फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर्स में दिखाया गया है, जिसमें ग्लॉसी रियर पैनल है। इसके पिछले हिस्से में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड मॉड्यूल में डुअल कैमरा यूनिट है। डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है।

8/8

Vivo S2: खासियत

वीवो और Amazon, दोनों ने ही अपनी-अपनी वेबसाइट्स पर अपकमिंग S-सीरीज फोन की माइक्रोसाइट बनाई है। कंपनी ने वीवो S2 के किसी भी फीचर का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो चिपसेट पर चलेगा। इसमें 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7050mAh की बैटरी होने की भी संभावना है। पुराने लीक के अनुसार, इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट वाला 6.83-इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले होगा। कहा जा रहा है कि इसके रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सेल का सोनी IMX852 सेंसर और 2-मेगापिक्सेल का सेकेंडरी कैमरा होगा। इसमें 32-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है। यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सनए फोन का है प्लान? धूम मचाने आ रहे ये चार 'धुरंधर' फोन, मिलेगी 8000mAh तक बैटरी, लिस्ट में सैमसंग भी