
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
अगर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 1980 के दशक के बॉलीवुड कपल होते तो कैसे दिखते? एआई के एक वायरल ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर लोगों को ऐसा इमेजिन करने का मौका दिया है. सेलिब्रिटी और नेटिजन्स रेट्रो ऐरा के तस्वीरों में अपने लुक को रीक्रिएट कर रहे हैं. इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपनी और सिद्धार्थ की एक एआई तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों 80 के दशक के स्टार्स की तरह दिख रहें हैं.
कियारा ने बुधवार, 9 सितंबर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये तस्वीर शेयर की, जिसमें में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बिल्कुल 80 के दशक के हीरो हीरोइन जैसे नजर आ रहे हैं. सिद्धार्थ ने डबल डेनिम आउटफिट पहना है. इसके साथ उन्होंने डार्क एविएटर सनग्लासेस लगाए हैं, जो उनके लुक को पुराने जमाने के बॉलीवुड हीरो जैसा बना रहे हैं. वहीं, कियारा ने पिंक कलर की पफ स्लीव वाली ड्रेस, हूप ईयररिंग्स और चूड़ियां पहनी हैं. उनका पूरा लुक 80 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की याद दिला रहा है. कियारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर किया और तस्वीर के साथ लिखा, “80 के दशक में वापसी.” वहीं एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ की आने वाली फिल्म ‘द वन’ का रोमांटिक गाना ‘समझो ना’ भी लगाया है.

फैंस हुए दिवाने
कियारा और सिद्धार्थ की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस को दोनों का रेट्रो लुक काफी पसंद आ रहा है. फैंस ने उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाना शुरू कर दिया. एक फैन ने लिखा, “ये अक्षय कुमार और रवीना टंडन जैसे लग रहे हैं.” दूसरे फैन ने लिखा, “कितना प्यारा कपल है.”
कियारा और सिद्धार्थ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
कियारा आडवाणी हाल ही में गीतू मोहनदास की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ में नजर आई थीं. कियारा के साथ फिल्म में यश, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी थे. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द वन’ को लेकर चर्चा में हैं , जिसमें उनके साथ तमन्ना भाटिया, श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल भी नजर आएंगे. ये फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सरिता शर्मा
सरिता शर्मा दिल्ली की रहने वाली हैं. वर्ष 2014 में दिल्ली विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हिंदी जर्नलिज्म में डिप्लोमा की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से ही साल 2018 में एमए हिंदी की डिग्री प्राप्त की है. बतौर कंटेंट राइटर सरिता शर्मा की पहली जॉब है. टीवी9 भारतवर्ष में कंटेंट राइटर के रूप में धर्म सेक्शन के लिए लेखन का कार्य कर रही हैं.
Read More