Updated On: Jul 26, 2026 | 02:34 PM IST

विज्ञापन

सार

Ishan Kishan Statement: जिम्बाब्वे के खिलाफ 81 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद ईशान किशन ने कहा कि उनके लिए शतक से ज्यादा टीम के लिए तेजी से रन बनाना ज्यादा जरूरी था।

Ishan Kishan's big statement after his explosive 81-run knock; says—more important than a century...

ईशान किशन (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Ishan Kishan Post Match Statement On Missing Century: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में शानदार 81 रन की पारी खेलने के बाद कहा कि उनके पास शतक पूरा करने का मौका था, लेकिन व्यक्तिगत उपलब्धि से ज्यादा टीम के लिए तेजी से रन बनाना ज्यादा जरूरी था।

ईशान की शानदार बल्लेबाजी

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे T20 मुकाबले में ईशान किशन ने 44 गेंदों में 81 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। ईशान की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 219/5 का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को 129 रन पर समेट दिया और भारत ने 90 रन से जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

क्या बोले ईशान किशन?

अपने बयान में ईशान किशन ने कहा कि उन्होंने कभी शतक के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो मेरे दिमाग में शतक नहीं था। मैं हर गेंद पर बड़े शॉट खेलने की कोशिश कर रहा था। मेरे पास थोड़ा धीमा खेलकर शतक पूरा करने का विकल्प था, लेकिन मेरे लिए हमेशा टीम पहले है।’

सम्बंधित ख़बरें

तिलक वर्मा की जमकर की तारीफ

ईशान ने उपकप्तान तिलक वर्मा की भी जमकर सराहना की। तिलक ने सिर्फ 29 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए और दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी कर भारत को 200 रन के पार पहुंचाया।

ईशान ने कहा, ‘जब तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए आए तो उन्होंने बिल्कुल समय नहीं लिया और आते ही अपने शॉट खेलने शुरू कर दिए। इससे मुझे भी काफी आत्मविश्वास मिला और लगा कि हम एक अच्छी साझेदारी बना रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि दोनों बल्लेबाजों के बीच लगातार बातचीत होती रही, क्योंकि पिच उतनी आसान नहीं थी जितनी स्कोर देखकर लग रही थी।

‘हम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और बीच में लगातार बात कर रहे थे। विकेट आसान नहीं था, गेंद कभी ऊपर तो कभी नीचे रह रही थी। तिलक ने भी शानदार समझदारी दिखाई, रन गति बनाए रखी और टीम की जरूरत को समझा। आखिर में हमें बड़ा स्कोर मिला।’

हरारे के भारतीय फैंस का जताया आभार

ईशान किशन ने हरारे में मौजूद भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, ‘जिम्बाब्वे आकर यहां भारतीय फैंस का इतना समर्थन मिलना शब्दों में बयां करना मुश्किल है। वे हर मैच देखने आते हैं और हमारा हौसला बढ़ाते हैं। अगर वे हमारे साथ तस्वीर लेना चाहते हैं तो इसमें मुझे खुशी होती है। आज भी हमें जबरदस्त समर्थन मिला। हम सभी फैंस का दिल से धन्यवाद करते हैं।’

यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस: सहवाग और केदार जाधव ने वीर जवानों को किया नमन, शौर्य और बलिदान को किया सलाम

अभिषेक शर्मा कि कमाल गेंदबाजी

ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। अभिषेक शर्मा ने सबसे सफल गेंदबाज रहते हुए 3 विकेट लेकर सिर्फ 17 रन दिए। भारत ने जिम्बाब्वे को 129 रन पर समेटकर मुकाबला 90 रन से जीता और सीरीज भी अपने नाम कर ली।

Follow Navbharatlive whatsapp