Sep 10, 2026 06:48 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • एएसएम टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है
  • कंपनी के शेयर गुरुवार को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए
  • दिग्गज इनवेस्टर राधाकिशन दमानी की इनवेस्टमेंट फर्म डेराइव ट्रेडिंग को प्रेफरेंशियल इश्यू में कंपनी के शेयर अलॉट होंगे
Radhakishan Damani

एएसएम टेक्नोलॉजीज के शेयर शुक्रवार को 7% से अधिक चढ़कर 6993.05 रुपये पर बंद हुए।

एएसएम टेक्नोलॉजीज के शेयर गुरुवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 11 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 7248 रुपये पर पहुंच गए और नया रिकॉर्ड बना दिया। कंपनी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचे। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 6993.05 रुपये पर बंद हुए। एएसएम टेक्नोलॉजीज के शेयरों में पिछले 6 साल में 8500 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। अब दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी एएसएम टेक्नोलॉजीज पर दांव लगाने जा रहे हैं।

इन दिग्गजों को अलॉट होंगे कंपनी के शेयर
एएसएम टेक्नोलॉजीज (ASM Technologies) ने 525.99 करोड़ रुपये के प्रेफरेंशियल इश्यू को मंजूरी दी है। रिटेल चेन डीमार्ट (DMart) को चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के प्रमोटर राधाकिशन दमानी से जुड़ी इकाई और मुकुल अग्रवाल उन इनवेस्टर्स में शामिल हैं, जिन्हें कंपनी के शेयर मिलेंगे। एएसएम टेक्नोलॉजीज के बोर्ड ने 10.78 लाख तक इक्विटी शेयरों के प्रेफरेंशियल इश्यू को मंजूरी दी है। प्रेफरेंशियल इश्यू में शेयर का दाम 4875 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, यह इश्यू 525.99 करोड़ रुपये का है।

दमानी की इनवेस्टमेंट इकाई है डेराइव ट्रेडिंग
प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट SBI इमर्जेंट इंडिया फंड, SBI अल्टरनेट इक्विटी फंड की एक स्कीम जैसी अलग-अलग स्कीम्स के जरिए SBI म्यूचुअल फंड, डेराइव ट्रेडिंग एंड रिजॉर्ट्स लिमिटेड और आशा मुकुल अग्रवाल को होगा। सभी चारों इनवेस्टर्स, कंपनी के नॉन-प्रमोटर्स हैं। डेराइव ट्रेडिंग एंड रिजॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के प्रमोटर और शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी से जुड़ी फर्म है। इश्यू के बाद डेराइव ट्रेडिंग एंड रिजॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की कंपनी में 0.65 पर्सेंट और आशा मुकुल अग्रवाल की 0.33 पर्सेंट हिस्सेदारी होगी।

कंपनी में मुकुल अग्रवाल की पहले से 10.28% हिस्सेदारी
आशा मुकुल अग्रवाल का यह इनवेस्टमेंट मुकुल अग्रवाल के दांव के बाद आया। एएसएम टेक्नोलॉजीज (ASM Technologies) में दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल की पहले से 10.28 पर्सेंट हिस्सेदारी है। प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की कंपनी में 57.65 पर्सेंट हिस्सेदारी है। कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग 42.35 पर्सेंट है। एएसएम टेक्नोलॉजीज इंजीनियरिंग सर्विसेज और प्रॉडक्ट आरएंडडी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है और ग्लोबल क्लाइंट्स को कंसल्टिंग एंड प्रॉडक्ट डिवेलपमेंट सर्विसेज ऑफर करती है।

6 साल में 8546% उछल गए हैं एएसएम टेक्नोलॉजीज के शेयर
एएसएम टेक्नोलॉजीज (ASM Technologies) के शेयरों में पिछले 6 साल में तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 8546 पर्सेंट चढ़ गए हैं। एएसएम टेक्नोलॉजीज के शेयर 1 अक्टूबर 2020 को 80.88 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 10 सितंबर 2026 को BSE में 6993.05 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 10 साल में कंपनी के शेयरों में 11,823 पर्सेंट की तेजी आई है। एएसएम टेक्नोलॉजीज के शेयर पिछले 6 महीने में 203 पर्सेंट उछल गए हैं। एक महीने में कंपनी के शेयरों में 44 पर्सेंट की तेजी आई है।

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें

See Less