8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट मई 2027 तक आने की उम्मीद है. जानें बढ़ी हुई सैलरी मिलने में क्यों समय लगेगा, कब से लागू हो सकता है नया वेतनमान और एरियर पर क्या है नया अपडेट.
Written By : सृष्टि | Updated at : 10 Oct 2026 11:20 AM (IST)

8th Pay Commission: बढ़ी सैलरी के लिए कब तक इंतजार?
Source : ABP LIVE
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग का इंतजार है. उम्मीद है कि इसके लागू होने के बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, भत्तों और पेंशन में बदलाव होगा. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि जब 8वें वेतन आयोग का गठन हो चुका है तो बढ़ी हुई सैलरी मिलने में इतना समय क्यों लग रहा है?
दरअसल, वेतन आयोग का गठन होना और उसकी सिफारिशें लागू होना दो अलग-अलग प्रोसेस है. आयोग को पहले कर्मचारियों की मांगों और सुझावों पर विचार करके अपनी रिपोर्ट तैयार करनी है. इसके बाद सरकार रिपोर्ट की समीक्षा करेगी और फिर नए वेतनमान को लागू करने का फैसला लेगी. ऐसे में कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है.
कब तक आएगा 8वें वेतन आयोग का रिपोर्ट?
8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था. आयोग को अपनी सिफारिशें तैयार करके सरकार को सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. इस समयसीमा के हिसाब से आयोग की रिपोर्ट मई 2027 तक आने की उम्मीद है. हालांकि, रिपोर्ट इससे पहले भी सौंपी जा सकती है. अभी इसकी सटीक तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं. इसमें प्रोफेसर पुलक घोष और पंकज जैन भी सदस्य हैं. आयोग कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन, भत्तों और दूसरी सुविधाओं में बदलाव को लेकर सुझाव तैयार कर रहा है.
रिपोर्ट आने के बाद क्यों लगेगा समय?
आयोग की रिपोर्ट आने के बाद सरकार उसे तुरंत लागू करने के लिए बाध्य नहीं है. पहले सिफारिशों की समीक्षा होगी. सरकार को ये देखना होगा कि वेतन और पेंशन में बदलाव से सरकारी खजाने पर कितना बोझ पड़ेगा और किन प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है.
इसके बाद नए वेतनमान और उनसे जुड़े नियमों को लागू करना होगा. सरकार की मंजूरी और जरूरी अधिसूचना जारी होने के बाद ही कर्मचारियों की सैलरी में बदलाव लागू हो सकेगा. इसी वजह से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलने में समय लग सकता है.
कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
फिलहाल 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की कोई पक्की डेट नहीं आई है. रिपोर्ट मई 2027 तक आने की उम्मीद है. इसके बाद सरकार की समीक्षा और मंजूरी की प्रक्रिया चलेगी. इसलिए कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलने के लिए लगभग 2027 की दूसरी छमाही तक इंतजार करना पड़ सकता है.
1 जनवरी 2026 से मिलेगा एरियर?
आम तौर पर हर 10 साल के आसपास नया वेतन आयोग लागू होता है. इसी आधार पर 8वें वेतन आयोग की संभावित तारीख 1 जनवरी 2026 मानी जा रही है. अगर सरकार इस तारीख से नए वेतनमान का लाभ देने का फैसला करती है, लेकिन कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी बाद में मिलती है, तो बीच के समय का एरियर दिया जा सकता है.
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर

'एबीपी नेटवर्क' में सीनियर कॉपी-एडिटर के तौर पर काम कर रहीं सृष्टि का डिजिटल मीडिया में 4 सालों से अधिक का अनुभव है. बिजनेस सेक्शन में लेखन, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है.सीसीएसयू से मास कम्युनिकेशन में स्नातक कर चुकीं सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स के साथ की थी, जिसके बाद वो 2.5 साल तक टाइम्स नाउ नवभारत का हिस्सा भी रहीं.
Read More
Published at : 10 Oct 2026 11:20 AM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola