Aug 18, 2026 04:13 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- 8th Pay Commission Latest updates: 8वें पे कमीशन के गठन को 9 महीने से अधिक का समय बीच चुका है
- इस दौरान आयोग ने कई मीटिंग अलग-अलग शहरों में जाकर की है

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग से फिटमेंट फैक्टर, डीए को लेकर बड़ी डिमांड
8th Pay Commission Latest updates: 8वें पे कमीशन को लेकर इस समय सरकारी कर्मचारियों के बीच खूब चर्चा हो रही है। इस आयोग से केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद है। 8वें वित्त आयोग ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के संगठनों के साथ कई मीटिंग की है। इसी महीने की 8 और 10 अगस्त को कमीशन ने दिल्ली में बैठक की थी। आने वाले समय में कई और मीटिंग्स प्रस्तावित है। कर्मचारियों की तरफ से सबसे अधिक मांग फिटमेंट फैक्टर्स को लेकर किया जा रहा है। दिल्ली की मीटिंग में आयोग के सामने 3.83 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग संगठनों की तरफ से हुई थी।
69000 रुपये बेसिक पे (8th Pay Commission basic pay)
बेसिक पे को लेकर कोई सीधी मांग कर्मचारियों की तरफ से नहीं हुई है। संगठनों की तरफ से अधिक फिटमेंट फैक्टर्स की मांग हो रही है। फिटमेंट फैक्टर के ही गुणांक में बेसिक पे बढ़ेगा। अगर 8वें पे कमीशन की तरफ से 3.83 फिटमेंट फैक्टर रखा जाता है तब कम से कम बेसिक पे बढ़कर 69000 रुपये हो जाएगा।
फैमिली यूनिट भी 5 करने की मांग (8th Pay Commission family unit)
मौजूदा समय में फैमिली यूनिट 3 है। लेकिन इसे 5 करने की मांग केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़े संगठनों ने की है। उनका कहना है कि समय के साथ माता-पिता को भी फैमिली यूनिट से जोड़ा जाए।
इसके अलावा एचआरए को लेकर मांग हुई। संगठनों का कहना है कि मौजूदा एचआरए दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों के लिए पर्याप्त नहीं है। इसे बढ़ाया जाए। डीए पर डिमांड की गई है। कुछ संगठनों ने साल भर में 4 बार डीए बढ़ाने की अपील की है। तो वहीं, कई संगठनों ने 25 प्रतिशत डीए होने पर उसके मर्जर की बात कही है।
कभी 55 रुपये था बेसिक पे
पहले वित्त आयोग की रिपोर्ट 1946-47 में लागू की गई थी। जिसके बाद कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक 55 रुपये हो गई थी। दूसरे पे कमीशन के लागू होने के बाद बेसिक पे 80 रुपये हो गया था। तीसरे पे कमीशन के बाद बेसिक पे 196 रुपये हो गया। 7वां पे कमीशन के बाद बेसिक पे 18000 रुपये तक पहुंच गया है। अब देखना है कि इस बार कितना फिटमेंट फैक्टर रहेगा। उसी आधार पर बेसिक पे बढ़ेगा।
8th Pay Commission का गठन पिछले साल नवंबर में हुआ था। आयोग के पास कुल 18 महीने का समय है। पे कमीशन को मई 2027 तक अपनी रिपोर्ट सरकार को जमा करना है। इसी के आधार पर केंद्र सरकार की तरफ से फैसला होगा।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
