Jul 31, 2026 04:25 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • 8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन देश भर के अलग-अलग हिस्सों में फिर से मीटिंग करने जा रहा है
  • दिल्ली में मीटिंग अगस्त में ही है
8th pay commission latest update

8th Pay Commission की दिल्ली सहित कई शहरों में फिर से मीटिंग होने जा रही है।

8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन के गठन का 9 महीने का समय अगस्त के पहले हफ्ते में पूरा हो जाएगा। सरकार की तरफ से नवंबर 2025 में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी वृद्धि के लिए 8वां वित्त आयोग बनाया गया था। इस पे कमीशन की अध्यक्षता जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। इन 9 महीनों में आयोग ने कई बैठकें की। देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों से राय ली। अब से आगे दूसरे राउंड की मीटिंग शुरू हो गई है।

फिटमेंट फैक्टर्स की सबसे अधिक चर्चा (8th Pay Commission Fitment Factors)

आयोग के सामने कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों ने जिसकी सबसे अधिक चर्चा की है वो फिटमेंट फैक्टर्स है। संगठनों की तरफ से 3.83 तक फिटमेंट फैक्टर की डिमांड की गई है। यह इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है कि क्योंकि इसी आधार पर कर्मचारी की सैलरी में इजाफा होगा। पे कमीशन की तरफ से अभी तक कोई भी ऐलान फिटमेंट फैक्टर्स को लेकर नहीं किया गया है। जिसकी वजह से इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

आगे कहां - कहां होगी मीटिंग

28 जुलाई को पे कमीशन ने चंडीगढ़ में मीटिंग की तारीखों की जानकारी दी। इस शहर में आयोग 16 से 18 सितंबर के दौरान मीटिंग करेगा। मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए 25 अगस्त तक आवेदन कर देना होगा। पुडुचेरी में पे कमीशन की मीटिंग 9 सितंबर को प्रस्तावित है। चेन्नई में आयोग की मीटिंग 7 और 8 सितंबर को होगी। बता दें, दिल्ली में अगस्त में 7 और 10 तारीख को पे कमीशन की मीटिंग होगी।

HRA को लेकर भी चर्चा

कर्मचारी संगठनों की तरफ से जो दूसरी मांग की जा रही है वो एचआरए है। संगठनों को कहना है कि मौजूदा समय में एचआरए पर्याप्त नहीं है। इसे भी बढ़ाने की मांग हुई है। ट्रैवेल भत्ता भी अब बढ़ाने की बात हो रही है।

फैमिली यूनिट को 3 से 4.8 करने की मांग

मौजूदा समय में फैमिली यूनिट 3 है। इसमें माता-पिता को नहीं जोड़ा जाता है। कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों की तरफ से इसे 4.8 करने की मांग हुई है। उनका कहना कि समय के साथ अभिभावकों का भी खर्च उनके ऊपर आ रहा है। ऐसे में उन्हें फैमिली यूनिट का हिस्सा माना जाए। यह अगर होता है तो सैलरी पर इसका असर दिखेगा।

डीए को लेकर अलग डिमांड (8th Pay Commission latest updates)

कुछ संगठनों का कहना है कि डीए 25 प्रतिशत होने पर इसे बेसिक पे से मर्ज कर दिया जाए। मौजूदा समय में ऐसा कोई नियम नहीं है। इस समय केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 60 प्रतिशत है। आखिरी बार डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें