Home›Business›8th Pay Commission News: Will the fortunes of these government employees turn around? A gift of the 8th Pay Commission ahead of the elections! A major clue lies hidden in the records of previous pay commissions!
8th Pay Commission News: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है, जिसके मई 2027 तक आने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश …

(8th Pay Commission News/Image Credit: AI-generated)
HIGHLIGHTS
- यूपी के सरकारी कर्मचारियों की नजरें नए वेतन आयोग पर टिकी हैं।
- आयोग केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंप सकता है।
- चुनाव से पहले वेतन बढ़ोतरी को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।
नई दिल्ली: 8th Pay Commission News: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों (8th Pay Commission News) पर बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयोग मई 2027 में केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है। इसके आधार पर फिटमेंट फैक्टर. न्यूनतम वेतन और कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी पर फैसला लिया जाएगा। वहीं, उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी भी इस आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल राज्य के कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन मिल रहा है। ऐसे में कर्मचारियों के मन में सवाल है कि उन्हें बढ़ी हुई सैलरी के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा।
क्या चुनाव से पहले यूपी सरकार दे सकती है तोहफा?
वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि चुनाव से पहले वेतन बढ़ोतरी (8th Pay Commission News) को लेकर बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक 8वें वेतन आयोग को लागू करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि चुनाव से पहले कर्मचारियों को इसका लाभ मिल पाएगा या नहीं। लेकिन पिछले रिकॉर्ड को देखें तो राज्य सरकार केंद्र सरकार के बाद तुरंत फैसला लेती है और अपने कर्मचारियों को तोहफा देती है।
7वें और 6वें वेतन आयोग पर क्या रहा यूपी का रिकॉर्ड?
पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र के वेतन आयोग के बाद अपने कर्मचारियों के लिए भी फैसले लिए थे। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों (7th Pay Commission) को राज्य सरकार ने 13 दिसंबर 2016 को मंजूरी दी थी और इसे 1 जनवरी 2017 से लागू किया गया था। वहीं, 6वें वेतन आयोग की सिफारिशों को अगस्त 2008 में मंजूरी मिली थी। इसे 1 जनवरी 2006 से प्रभावी माना गया, जबकि भुगतान की प्रक्रिया बाद में शुरू हुई। कर्मचारियों को पिछली अवधि का बकाया भी दिया गया था। इससे संकेत मिलता है कि वेतन आयोग लागू करने के दौरान प्रभावी तारीख और वास्तविक भुगतान की तारीख अलग-अलग हो सकती हैं।
यूपी में कब लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग?
उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं किया है। न ही इसे लागू करने के लिए कैबिनेट की मंजूरी की जानकारी सामने आई है। पिछले रिकॉर्ड के आधार पर संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार के फैसले के बाद राज्य सरकार इस दिशा में कदम उठा सकती है। इसलिए कर्मचारियों को सैलरी में बढ़ोतरी, फिटमेंट फैक्टर और बकाया भुगतान से जुड़ी जानकारी के लिए सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। फिलहाल, चुनाव से पहले 8वां वेतन आयोग लागू होगा या नहीं इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Food Inflation In India: आम आदमी की थाली पर महंगाई की मार! राशन से लेकर गैस सिलेंडर तक बढ़े दाम, घर का खाना बनाने में अब खर्च होंगे ज्यादा पैसे
- CG SDM Transfer News: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SDM और जनपद CEO का ट्रांसफर, देर रात जारी हुआ आदेश
- Gold Price Today 09 October 2026: नवरात्रि से ठीक पहले फिर घट गए सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.12 लाख, तो सिल्वर 2.34 के करीब, अब लोगों की दिवाली होगी और ज्यादा खुशियों भरी
हमसे जुड़ें
Chandrakant Dewangan
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...
Web Title: 8th Pay Commission News: Will the fortunes of these government employees turn around? A gift of the 8th Pay Commission ahead of the elections! A major clue lies hidden in the records of previous pay commissions!

Shardiya Navratri 2026: मां दुर्गा की स्थापना के लिए 11 अक्टूबर को बन रहे हैं खास मुहूर्त! प्रातःकाल से अभिजित मुहूर्त तक, यहां जानें शुभ घड़ी का पूरा समय
09 Oct 2026 | 12:08 pm
Chhattisgarh Ram Van Gaman Path: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 31 नए स्थान राम वनगमन पथ के रूप में होंगे विकसित, पर्यटन मंत्री ने बताया कब शुरू होगा काम
09 Oct 2026 | 12:00 pm![]()
फ्यूजन सीएक्स का आईपीओ 14 अक्टूबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 275-289 रुपये प्रति शेयर
09 Oct 2026 | 11:45 am![]()
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
09 Oct 2026 | 11:35 am
Chhattisgarh Viral Reel Video: प्रमोशन के लिए गरबा की ड्रेस में बनाई आपत्तिजनक रील, वायरल होते ही 5 लड़कियां समेत 9 गिरफ्तार, देखें छत्तीसगढ़ का ये वीडियो
09 Oct 2026 | 11:22 am![]()
सीतारमण सिंगापुर पहुंचीं, वैश्विक निवेशकों को संबोधित करने सहित कई बैठकों में होंगी शामिल
09 Oct 2026 | 11:00 am
CG SDM Transfer News: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SDM और जनपद CEO का ट्रांसफर, देर रात जारी हुआ आदेश
09 Oct 2026 | 10:57 am
Food Inflation In India: आम आदमी की थाली पर महंगाई की मार! राशन से लेकर गैस सिलेंडर तक बढ़े दाम, घर का खाना बनाने में अब खर्च होंगे ज्यादा पैसे
09 Oct 2026 | 10:45 am