रोहतक2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रोहतक के अंबेडकर चौक पर धरना देकर बैठे रमेश नाथ व अन्य संगठनों के सदस्य। - Dainik Bhaskar

रोहतक के अंबेडकर चौक पर धरना देकर बैठे रमेश नाथ व अन्य संगठनों के सदस्य।

रोहतक में बाबा मस्तनाथ मठ के साथ औघड़ पीर मठ के महंत रमेश नाथ ने अंबेडकर चौक पर धरना दिया और समाजसेवी कांता आलड़िया पर डेरे के खाते से 9 करोड़ 24 लाख रुपए निकालने के गंभीर आरोप लगाए। साथ ही मामले में प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए 5 दिन का समय दिया।

औघड़ पीर मठ के महंत रमेश नाथ ने बताया कि डेरे पर धारा 145 लगी हुई थी, जिसे हटवाने के नाम पर कांत आलड़िया ने खाते से 9 करोड़ 24 लाख रुपए निकाले हुए है। इसकी ट्रांजेक्शन का एक पेज भी दिखाया, जो एक्सिस बैंक का था। रमेश नाथ ने आरोप लगाया कि कांता आलड़िया ने झूठ बोलकर पैसे निकाले है।

अंबेडकर चौक पर धरना देकर बैठे महंत रमेश नाथ व अन्य।

अंबेडकर चौक पर धरना देकर बैठे महंत रमेश नाथ व अन्य।

2020-21 के बीच 9 करोड़ 24 लाख हड़पे महंत रमेश नाथ ने कहा कि कांता आलड़िया ने 2020-21 के बीच 9 करोड़ 24 लाख रुपए बैंग के खोतों से अपनी कंपनी के खातों में ट्रांसफर किए है। वहीं, एटीएम व यूपीआई द्वारा 2021 से 2025 के बीच करीब 4 करोड़ रुपए भी निकाले गए है, जो डेरे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।

डेरे से सोना-चांदी गायब करने व बैंक लॉकर्स से सामान निकालने का आरोप महंत रमेश नाथ ने कांता आलड़िया पर बैंक के लॉकर्स से कीमती सामान निकालने का आरोप लगाया। साथ ही डेरे से सोने व चांदी के गहने भी गायब करने का आरोप लगाया है। साथ ही धोखाधड़ी से चेक पर साइन करवाकर पैसे निकाले गए है। कभी कोर्ट की फीस तो कभी कुछ बोलकर गुमराह किया गया।

धरने के दौरान सामाजिक संगठनों के सदस्य।

धरने के दौरान सामाजिक संगठनों के सदस्य।

महंत का फोन लेकर गायब की राशि विक्रम डूमोलिया ने कहा कि महंत को फोन चलाना नहीं आता। महंत का फोन लेकर कांता आलड़िया ने यूपीआई के माध्यम से पैसे निकाले, जिसके सारे सबूत उनके पास है। कांता ने डेरे के पैसों से अपनी बेटी को विदेश भेजा और बिहार में काम शुरू किया। कांता आलड़िया को 5 दिन का समय दिया। अगर 5 दिन में पैसों का ब्यौरा नहीं दिया तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

2021 में दर्ज करवाई FIR, कोर्ट में चल रहा केस कांता आलड़िया ने कहा कि 16 सितंबर 2021 को उनके ऊपर केस दर्ज करवा रखा है, जिसमें जमीन बेचने, पैसे हड़पने जैसे आरोप लगाए है। उसके ऊपर 10 धाराओं में केस दर्ज करवाया गया, जिसमें जांच के बाद पुलिस ने 5 धाराओं को हटा दिया। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

कांता आलड़िया ने कहा कि पिछले 6 साल से वह डेरे के लिए लड़ाई लड़ रही है। अपने पास से पैसे आंदोलनों में लगाए है। जब वह आंदोलन में खर्च किया पैसा मांगा तो कुछ लोग उसे ही बदनाम करने में लगे हुए है। जो आरोप वह लगा रहे हैं, उनके सबूत भी दिखाने चाहिए। जबकि उसके पास अपनी बात के सभी सबूत है।

.

खबरें और भी हैं...

  • रोहतक की नहर से मिला व्यक्ति का शव: पानीपत का रहने वाला, सुसाइड किए जाने की आशंका, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

    पानीपत का रहने वाला, सुसाइड किए जाने की आशंका, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक विधायक ने मानसून की तैयारियों पर उठाए सवाल: भारत भूषण बोले- पहली बारिश में शहर पानी-पानी, जिम्मेदार कौन, नुकसान की कौन करेगा भरपाई

    भारत भूषण बोले- पहली बारिश में शहर पानी-पानी, जिम्मेदार कौन, नुकसान की कौन करेगा भरपाई|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में बिजली के खंबे में जोरदार धमाका: थ्री-फेज लाइन में लगी आग, मकान की दीवारों में दौड़ा करंट, बिजली विभाग ने काटी लाइट

    थ्री-फेज लाइन में लगी आग, मकान की दीवारों में दौड़ा करंट, बिजली विभाग ने काटी लाइट|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:19
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रोहतक में सर्च ऑपरेशन: पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और स्टेडियम में की चेकिंग; यात्रियों के बैग जांचे

    पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और स्टेडियम में की चेकिंग; यात्रियों के बैग जांचे|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर