जोधपुर14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जोधपुर के एम्स हॉस्पिटल में 9 साल की बच्ची ने तीन लोगों को नई जिंदगी दी। पचपदरा निवासी अंजलि सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। 27 अगस्त को डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने अंगदान करने का फैसला किया। अंजलि की दोनों किडनी और लिवर डोनेट किए गए हैं।

शनिवार सुबह 11 बजे एक किडनी और लिवर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जयपुर के SMS हॉस्पिटल जयपुर भेजे गए। दूसरी किडनी जोधपुर एम्स में पेशेंट को ट्रांसप्लांट की जाएगी।

अंजलि के पिता अशोक दास ने बताया- वह पेशे से ड्राइवर हैं और उनकी पत्नी हाउस वाइफ है। उनकी शादी 2003 में हुई थी और शादी के 12 साल बाद 2015 में बेटा हुआ। अंजली कक्षा 4 में पढ़ती थी और डाक्टर बनना चाहती थी।

19 अगस्त को अंजलि स्कूल जा रही थी। सड़क पार करते समय एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। अंजलि को इलाज के लिए जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। उन्होंने बताया कि शुरुआत में परिजन अंगदान के लिए राजी नहीं हुए, लेकिन समझाने के बाद मान गए।

PHOTOS में देखिए भावुक हुए परिजन ….

अंगदान के समय अंजलि के पिता और अन्य परिजन मौजूद रहे।

अंगदान के समय अंजलि के पिता और अन्य परिजन मौजूद रहे।

सर्टिफिकेट लेते समय अंजलि के पिता अशोक दास भावुक हो गए।

सर्टिफिकेट लेते समय अंजलि के पिता अशोक दास भावुक हो गए।

जोधपुर एम्स के सुपरिटेंडेंट डॉ अभिषेक भारद्वाज ने शव को फूल माला पहनाई और हाथ जोड़े।

जोधपुर एम्स के सुपरिटेंडेंट डॉ अभिषेक भारद्वाज ने शव को फूल माला पहनाई और हाथ जोड़े।

पुलिस की सुरक्षा में ऑर्गन्स को जयपुर भेजा गया।

पुलिस की सुरक्षा में ऑर्गन्स को जयपुर भेजा गया।

जोधपुर एम्स के सुपरिटेंडेंट डॉ अभिषेक भारद्वाज ने बताया- बच्ची को 27 अगस्त को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित किया था। ब्रेन शरीर के सभी अंगों को कंट्रोल करता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण सांस लेने वाला फंक्शन है। यदि यह रुक जाता है तो वेंटिलेटर के जरिए ऑक्सीजन शरीर के अंगों तक आर्टिफिशियल तरीके से पहुंचाई जाती है। इससे अंगों को कुछ समय तक के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है, ताकि उसे दूसरे शरीर में ट्रांसप्लांट किया जा सके। AIIMS जोधपुर ने मार्च 2024 में मृतक अंगदान कार्यक्रम की शुरुआत की थी। अब तक यहां 37 ऑर्गन डोनेट किए जा चुके हैं।

---

ये खबर भी पढ़ें…

जयपुर में 19 साल के रोहन ने 3 जिंदगियां बचाई:परिवार ने किए किडनी-लिवर डोनेट; बाइक से घर लौटते समय ट्रेलर ने मारी थी टक्कर

जयपुर में एक्सीडेंट के कारण ब्रेनडेड युवक मौत से पहले 3 लोगों को नई जिंदगियां दे गया। सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) के डॉक्टर्स की समझाइश के बाद परिवार ने युवक की किडनी-लिवर डोनेट कर दी। हालांकि, उन्होंने उसका हार्ट डोनेट करने से इनकार कर दिया। कॉलेज स्टूडेंट रोहन शर्मा (18) जयपुर के चौमूं का रहने वाला था। (पूरी खबर पढ़ें)

.

खबरें और भी हैं...

  • बाड़मेर में उम्मीदवार के समर्थकों में लात-घूंसे चले: पति की हत्या हुई, पत्नी चुनावी मैदान में; भीलवाड़ा भाजपा में बगावत, महिलाओं का धरना

    पति की हत्या हुई, पत्नी चुनावी मैदान में; भीलवाड़ा भाजपा में बगावत, महिलाओं का धरना|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:43
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई पिकअप, 3 की मौत: गाड़ी में पीछे सो रहे थे, पलटने से नीचे दबे; मेरठ से पौधे लेकर आ रहे थे

    गाड़ी में पीछे सो रहे थे, पलटने से नीचे दबे; मेरठ से पौधे लेकर आ रहे थे|गोविन्दगढ़ (अलवर),Govindgarh (Alwar) - Dainik Bhaskar0:45
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर इन्वेस्टिगेशन

    राजस्थान- 3 हजार रुपए में बन रहे फर्जी जमानती: दलाल बोला- झूठी गवाही के 8 हजार लगेंगे; मरे हुए आदमी के नाम से रेपिस्ट की जमानत

    दलाल बोला- झूठी गवाही के 8 हजार लगेंगे; मरे हुए आदमी के नाम से रेपिस्ट की जमानत|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar2:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एक्सक्लूसिव

    दृश्यम देखकर रची साजिश, प्रेमिका को मारकर खेत में दफनाया: तालाब-श्मशान में बॉडी ढूंढती रही पुलिस, 5 महीने बाद खुदाई में निकला कंकाल

    1:12
    • कॉपी लिंक

    शेयर