अजमेर-रांची के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला रेलवे ने लिया है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के गुना स्टेशन से होकर चलेगी। 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस साप्ताहिक सेवा के दोनों दिशाओं में 9-9 फेरे होंगे। सागर, दमोह और कटनी के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

Ajmer Ranchi Train, Pooja Special Train

अजमेर-रांची के बीच 2 अक्टूबर से पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी।

  • Published: 15 Sep 2026, 04:43 PM IST
  • Last Updated: 15 Sep 2026, 05:00 PM IST

भोपाल। पूजा और त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अजमेर-रांची के बीच 9 ट्रिप पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09619/09620 अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन भोपाल मंडल के गुना क्षेत्र से होकर चलेगी। इससे गुना समेत मार्ग के यात्रियों को त्योहार के दौरान अतिरिक्त रेल सेवा का फायदा मिलेगा।

2 अक्टूबर से अजमेर से चलेगी पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 09619 अजमेर-रांची पूजा स्पेशल अजमेर स्टेशन से प्रत्येक शुक्रवार को 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस दौरान ट्रेन के कुल 9 फेरे होंगे। ट्रेन अजमेर से रात 11:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:10 बजे गुना पहुंचेगी।

इसके बाद यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए रविवार को सुबह 7:30 बजे रांची पहुंचेगी।

रांची से 4 अक्टूबर को पहली वापसी
वापसी में गाड़ी संख्या 09620 रांची-अजमेर पूजा स्पेशल प्रत्येक रविवार को 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस दिशा में भी ट्रेन के 9 फेरे होंगे। ट्रेन रांची से सुबह 10:50 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 7:25 बजे गुना पहुंचेगी और विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए शाम 6:35 बजे अजमेर पहुंचेगी।

सागर, दमोह और कटनी समेत इन स्टेशनों पर ठहराव
पूजा स्पेशल ट्रेन का दोनों दिशाओं में किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रुठियाई जंक्शन, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, ब्यौहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेनूकूट, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, लोहरदगा बीएस और पिस्का सहित अन्य निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

18 कोच की होगी ट्रेन
इस पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 18 ICF कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 5 स्लीपर श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी और 2 SLRD कोच शामिल हैं।

भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के अनुसार, त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह सेवा शुरू की जा रही है। यात्री ट्रेन की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139, रेलवन ऐप और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।