सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले 9 स्टार, किस नंबर पर अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, कंगना रनौत?
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'ब्रह्मयुगम' के लिए बेस्ट एक्टर बने ममूटी अब सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले दिग्गज सितारों की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान शनिवार को कर दिया गया है। यामी गौतम को फिल्म 'आर्टिकल 370', कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' और ममूटी को 'ब्रह्मयुगम' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड घोषित किया गया है। खास बात यह है कि अपने इस अवॉर्ड के साथ ममूटी उन 9 एक्टर और एक्ट्रेसेस में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। उनके खाते में अभी तक 4 नेशनल अवॉर्ड आ चुके हैं, जो इससे पहले एक्टर्स में सिर्फ प्रकाश राज (5), कमल हासन, अमिताभ बच्चन, मोहनलाल, अजय देवगन और धनुष के पास थे। वहीं एक्ट्रेसेस में शबाना आजमी (5) और कंगना रनौत का नाम शामिल हैं। वो 9 एक्टर्स, जिन्हें मिले सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड...
अमिताभ बच्चन को मिल चुके 6 नेशनल अवॉर्ड
नं.
फिल्म
नेशनल अवॉर्ड
1
सात हिंदुस्तानी (1969, हिंदी)
बेस्ट न्यूकमर
2
अग्निपथ ( 1990, हिंदी)
बेस्ट एक्टर
3
ब्लैक (2005, हिंदी)
बेस्ट एक्टर
4
पा (2009, हिंदी)
बेस्ट एक्टर
5
पा (2009, हिंदी)
बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म (बतौर प्रोड्यूसर)
6
पीकू (2015, हिंदी)
बेस्ट एक्टर
इन सबके अलावा अमिताभ बच्चन को 2018 में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड भी मिल चुका है।
शबाना आजमी 5 बार हो चुकीं नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित
नं.
फिल्म
नेशनल अवॉर्ड
1
अंकुर (1975, हिंदी)
बेस्ट एक्ट्रेस
2
अर्थ (1983, हिंदी)
बेस्ट एक्ट्रेस
3
खंडहर (1984, हिंदी)
बेस्ट एक्ट्रेस
4
पार (1985, हिंदी)
बेस्ट एक्ट्रेस
5
गॉडमदर (1999, हिंदी)
बेस्ट एक्ट्रेस
यह भी पढ़ें : National Film Awards Winners List: कार्तिक आर्यन-ममूटी बने बेस्ट एक्टर, यामी गौतम ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड
प्रकाश राज को 5 नेशनल अवॉर्ड मिले
नं.
फिल्म
नेशनल अवॉर्ड
1
इरुवर (1997, तमिल)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
2
अंतःपुरम (1998, तेलुगु)
स्पेशल मेंशन
3
धाया (2002, तमिल)
स्पेशल जूरी
4
कांचीवरम (2007, तमिल)
बेस्ट एक्टर
5
पुत्तक्कना हाईवे (2010, कन्नड़)
बेस्ट फीचर फिल्म कन्नड़ (बतौर प्रोड्यूसर)
कमल हासन 5 बार के नेशनल अवॉर्ड विजेता
नं.
फिल्म
नेशनल अवॉर्ड
1
कलथुर कन्नम्मा (1960, तमिल)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट
2
मूनद्रम पिराई (1982, तमिल)
बेस्ट एक्टर
3
नायकन (1987, तमिल)
बेस्ट एक्टर
4
थेवर मगन (1992, तमिल)
बेस्ट तमिल फिल्म (बतौर प्रोड्यूसर)
5
इंडियन (1996, तमिल)
बेस्ट एक्टर
मोहनलाल के नाम 5 नेशनल अवॉर्ड
नं.
फिल्म
नेशनल अवॉर्ड
1
किरीदम (1989, मलयालम)
स्पेशल मेंशन
2
भारतम (1991, मलयालम )
बेस्ट एक्टर
3
वानप्रस्थम (1999, मलयालम)
बेस्ट एक्टर
4
वानप्रस्थम (1999, मलयालम)
बेस्ट मलयालम फीचर फिल्म (बतौर प्रोड्यूसर)
5
जनता गैरेज (तेलुगु), मुन्थिरिवल्लिकल थलिर्ककुम्बोल और पुलिमुरुगन (मलयालम)
स्पेशल जूरी (2016)
इन सबके अलावा 2023 में मोहनलाल को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड भी मिल चुका है।
अजय देवगन को 4 नेशनल अवॉर्ड मिले
नं.
फिल्म
नेशनल अवॉर्ड
1
ज़ख्म (1998, हिंदी )
बेस्ट एक्टर
2
द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह (2002, हिंदी)
बेस्ट एक्टर
3
तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर (2020, हिंदी)
बेस्ट एक्टर
4
तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर (2020, हिंदी)
बेस्ट फिल्म प्रोवाइडिंग व्होलसम एंटरटेनमेंट (बतौर प्रोड्यूसर)