जयपुर51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट चोखी ढाणी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 90 किलो काजू टुकड़ी सीज की है। टुकड़ी की पैकिंग पर मेकिंग और एक्सपायरी डेट नहीं थी।

वहीं खाद्य तेल, मावे के सैंपल भी लिए। विभाग को 181 पोर्टल पर शिकायत मिली थी। इसके बाद मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई की।

खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया- चोखी ढाणी में आलू फ्राई करने में इस्तेमाल किए जा रहे रिफाइंड सोयाबीन तेल का टीपीसी (टोटल पोलर कंपाउंड) निर्धारित अधिकतम सीमा 25 प्रतिशत के मुकाबले 31 प्रतिशत मिला।

डॉ. टी. शुभमंगला ने कहा- यह खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित श्रेणी में आता है। इस पर तेल का नमूना जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विभाग की कार्रवाई के PHOTOS

विभाग ने चोखी ढाणी से मावा भी जब्त किया है।

विभाग ने चोखी ढाणी से मावा भी जब्त किया है।

खाद्य सामग्री के सैंपल को सीज करते हुए विभाग के अधिकारी।

खाद्य सामग्री के सैंपल को सीज करते हुए विभाग के अधिकारी।

चोखी ढाणी में किचन एरिया के पास विभाग को गंदगी मिली।

चोखी ढाणी में किचन एरिया के पास विभाग को गंदगी मिली।

विभाग को परिसर में कई जगह गंदगी मिली।

विभाग को परिसर में कई जगह गंदगी मिली।

काजू के पैंकिंग पर नहीं मिली मेकिंग और एक्सपायरी डेट

डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया- निरीक्षण के दौरान टीम को सब्जियों में इस्तेमाल की जा रही काजू टुकड़ी की गुणवत्ता भी संदिग्ध मिली। इसकी पैकिंग पर न तो मेकिंग डेट लिखी थी और न ही एक्सपायरी डेट। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए टीम ने मौके से करीब 90 किलो काजू टुकड़ी (9 डिब्बे) सीज की। इसके अलावा उपयोग में लिए जा रहे मावे के भी नमूने लिए गए।

जांच में कमी मिली तो करेंगे कार्रवाई

मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष मित्तल ने बताया- निरीक्षण में कई अन्य खाद्य सुरक्षा संबंधी कमियां भी सामने आई हैं। सभी नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

यदि जांच रिपोर्ट में खाद्य सामग्री मानकों पर खरी नहीं उतरती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पैकेजिंग और लेबलिंग में भ्रामक जानकारी देने के मामलों में भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • राज्य निर्वाचन आयोग बोला-चुनावों में देरी के लिए सरकार जिम्मेदार: हाईकोर्ट में कहा- आयोग दो दिन में निकाय-पंचायत चुनाव की घोषणा को तैयार

    हाईकोर्ट में कहा- आयोग दो दिन में निकाय-पंचायत चुनाव की घोषणा को तैयार|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:36
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एक्सक्लूसिव

    थानेदार बोला-’तुम्हारा बेटा मेरे पास, 50 हजार दो, ले जाओ’: मां गिड़गिड़ाई- ज्वेलरी गिरवी रख 20 हजार ही मिले, धमकाया- श..श..यहां कैमरे हैं

    मां गिड़गिड़ाई- ज्वेलरी गिरवी रख 20 हजार ही मिले, धमकाया- श..श..यहां कैमरे हैं|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar1:44
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हाईवे पर बिखरे बिजनेसमैन के शव के टुकड़े: डंपर ने कुचला, आंतें बाहर निकल गई, 200 मीटर तक बाइक को घसीटते ले गया

    डंपर ने कुचला, आंतें बाहर निकल गई, 200 मीटर तक बाइक को घसीटते ले गया|मकराना,Makrana - Dainik Bhaskar0:45
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • राजस्थान के 51 हॉस्पिटल RGHS से निलंबित: 24 अस्पतालों पर 3 करोड़ जुर्माना; जयपुर के मणिपाल, सोनी और इंडस समेत 9 हॉस्पिटल शामिल

    0:41
    • कॉपी लिंक

    शेयर