BREAKING

₹90 हजार रिश्वत लेता पटवारी गिरफ्तार:सोनीपत में बैंक लोन की एंट्री करने के बदले मांगे; भिवानी ACB ने तहसील से पकड़ा

सोनीपत2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भिवानाी एसीबी ने सोनीपत के गन्नौर तहसील से पटवारी सचिन को 90 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar

भिवानाी एसीबी ने सोनीपत के गन्नौर तहसील से पटवारी सचिन को 90 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सोनीपत के गन्नौर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सोमवार को एक पटवारी को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक कंपनी के बैंक लोन को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की एवज में पटवारी ने व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी। व्यक्ति ने इसकी शिकायत भिवानी ACB को दी। इसके बाद ACB टीम ने जाल बिछाया।

प्लान के मुताबिक, शिकायतकर्ता गन्नौर तहसील में 90 हजार लेकर पहुंचा। जैसे ही उसने रकम पटवारी को दी तो टीम ने उसे दबोच लिया। फिर आरोपी को गन्नौर थाने ले जाया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी पटवारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पटवारी सचिन गन्नौर में तैनात है।

पटवारी सचिन गन्नौर में तैनात है।

राजस्व रिकॉर्ड में करनी थी एंट्री

ACB के अनुसार, एक कंपनी ने बैंक से लोन लिया हुआ था। बैंक से लोन मिलने के बाद संबंधित संपत्ति की फर्द और राजस्व रिकॉर्ड में बैंक लोन की एंट्री की जाती है। इसका उद्देश्य लोन से जुड़ी संबंधित प्रॉपर्टी को बिना बैंक की जानकारी के बेचने से रोकना होता है। इसी प्रक्रिया को पूरा करने के एवज में आरोपी पटवारी द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने का आरोप है।

पहले ₹2 लाख मांगे, बाद में ₹1 लाख में सौदा

ACB इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि आरोपी सचिन गांव उमेदगढ़ का रहने वाला है और गन्नौर में पटवारी है। सचिन ने कंपनी के व्यक्ति से लोन की एंट्री करने के बदले ₹2 लाख की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता और पटवारी के बीच बातचीत के बाद रिश्वत की रकम ₹1 लाख में तय हुई थी। इसके बाद कंपनी के व्यक्ति ने मामले की शिकायत ACB को दी।

शिकायत मिलते ही ACB ने लगाया ट्रैप

कंपनी के व्यक्ति की शिकायत मिलने के बाद भिवानी ACB की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। टीम ने ट्रैप लगाकर शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर पटवारी के पास भेजा। तय योजना के अनुसार, शिकायतकर्ता ने पटवारी को ₹90 हजार दिए। इसी दौरान ACB की टीम ने आरोपी पटवारी को रिश्वत की रकम के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया।

पटवारी को लेकर जाती एसीबी की टीम।

पटवारी को लेकर जाती एसीबी की टीम।

गन्नौर तहसील से गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि ACB टीम ने आरोपी पटवारी सचिन को गन्नौर तहसील परिसर से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से रिश्वत की ₹90 हजार की रकम बरामद की गई है। ACB की ओर से आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

.

खबरें और भी हैं...

  • महिला बोली-मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर शादी की: 3 बच्चों का पिता निकला, सोनीपत के मंदिर में 7 फेरे लिए; जेठ जबरन संबंध बनाते

    3 बच्चों का पिता निकला, सोनीपत के मंदिर में 7 फेरे लिए; जेठ जबरन संबंध बनाते|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar1:03
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत के गन्नौर थाने से गिरफ्तार आरोपी फरार: 1 दिन पहले पकड़ा था; वॉशरूम का बहाना बनाकर भागा

    1 दिन पहले पकड़ा था; वॉशरूम का बहाना बनाकर भागा|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत पहुंचे पूर्व मत्री कैप्टन अभिमन्यु: बोले-समाज के दुश्मनों से लड़ाई: भाईचारा तोड़ने वालों के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ेंगे

    बोले-समाज के दुश्मनों से लड़ाई: भाईचारा तोड़ने वालों के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ेंगे|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:25
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • एशियन गेम्स में 37 हरियाणवियों को मेडल: भारत के 85 इवेंट में पदक; सोनीपत की किरण ने स्टोर में नौकरी कर स्टेडियम की फीस भरी

    0:42
    • कॉपी लिंक

    शेयर