विज्ञापन

सार

Thane New Civil Hospital: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे के 900 बेड वाले अत्याधुनिक जिला अस्पताल का निर्माण फास्टट्रैक पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जानें क्या है इसकी खुबियां।

Maharashtra DCM Eknath Shinde issued instructions to fast-track the construction of the 900-bed district hospital in Thane

बैठक में मौजूद एकनाथ शिंदे व अन्य (सोर्स: सोशल मीडिया)

विस्तार

Thane 900-Bed Super Specialty Hospital: मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) के ठाणे, पालघर जिले एवं आसपास इलाकों के आम नागरिकों को जल्द ही विश्वस्तरीय और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त में मिलेंगी। ठाणे में बन रहे 900 बेड के अत्याधुनिक जिला सामान्य अस्पताल, महिला एवं बाल अस्पताल और सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के काम को फास्टट्रैक पर पूरा करने के निर्देश उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिए हैं। मंगलवार को मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को तय समय में पूरा किया जाए ताकि लाखों लोगों को अपने ही जिले में मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।

बैठक में हुई विस्तार से चर्चा

उपमुख्यमंत्री के समिति कक्ष में हुई इस बैठक में ठाणे सिविल हॉस्पिटल की मौजूदा स्थिति और अब तक हुए काम की प्रगति का ब्योरा लिया गया। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबीटकर, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक,शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे, गुलाबराव पाटील, उदय सामंत, शंभूराज देसाई, संजय शिरसाट, संजय साथ उपमुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव असीम गुप्ता, प्रधान सचिव नवीन सोना, स्वास्थ्य विभाग के सचिव ई. रविंद्रन, जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल, ठाणे महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी एव सिविल सर्जन डॉ. कैलास पवार मौजूद थे।

क्या बोले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे?

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट के हर चरण में काम की गति बढ़ाई जाए और प्रशासनिक स्तर पर किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में यह मुद्दा सामने आया कि अस्पताल की इमारत बनकर तैयार है, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है। इस पर शिंदे ने कहा कि अस्पताल जैसी आवश्यक सेवा के लिए बिजली कनेक्शन का काम तय समयसीमा में पूरा किया जाए। इसे “फास्टट्रैक” पर लिया जाए। डिप्टी सीएम ने कहा किअस्पताल की इमारत की नियमित और उच्च गुणवत्ता वाली सफाई सुनिश्चित की जाए। अस्पताल के लिए जरूरी आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।

सम्बंधित ख़बरें

1078 नए पदों को मंजूरी

कुछ दिन पहले शासन द्वारा मंजूर की गईं 1078 नई पदों की भर्ती प्रक्रिया को भी तेजी से पूरा किया जाए ताकि अस्पताल शुरू होते ही स्टाफ की कमी न हो।

कैसा होगा नया 900 बेड का अस्पताल?

यह महत्वाकांक्षी परिसर एक ही छत के नीचे तीन बड़े अस्पतालों को समेटेगा। इनमें 500 बेड का मुख्य जिला सामान्य अस्पताल, 200 बेड का स्वतंत्र महिला एवं बाल अस्पताल और 200 बेड का रेफरल सेवा/सुपरस्पेशलिटी अस्पताल होगा। सुपरस्पेशलिटी विभाग में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और ऑन्कोलॉजी जैसे गंभीर रोगों का इलाज उपलब्ध होगा।

एयर एंबुलेंस की व्यवस्था

आपातकालीन और गंभीर मरीजों के लिए अस्पताल की छत पर विशेष हेलीपैड बनाया गया है, जहां एयर एंबुलेंस आसानी से उतर सकेगी। साथ ही अस्पताल में कुल 16 आधुनिक ऑपरेशन थिएटर भी शुरू किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र कैबिनेट के 8 बड़े फैसले! जिलों में बनेंगे स्पेशल कोर्ट, मुंबई लोकल को मिला बूस्टर, देखें पूरी लिस्ट

लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद ठाणे और पालघर जिले के लाखों सामान्य नागरिकों को इलाज के लिए दूसरे शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। उन्हें अपने ही जिले में अत्याधुनिक और समग्र चिकित्सा सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को भी बड़ी बीमारियों के लिए कॉर्पोरेट अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े।

ठाणे सिविल हॉस्पिटल मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल बनकर इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सरकार का लक्ष्य है कि निर्माण, उपकरण, स्टाफ और बिजली कनेक्शन सभी काम एक साथ फास्टट्रैक मोड में पूरे हों, ताकि अस्पताल जल्द से जल्द मरीजों की सेवा में शुरू हो सके।

Follow Navbharatlive whatsapp