
इतनी बड़ी 9020mAh बैटरी! Vivo T5 सीरीज के दो फोन के नए वेरिएंट लॉन्च
Vivo ने T5 सीरीज के दो फोन के नए वेरिएंट भारत में पेश कर दिए हैं. कंपनी ने Vivo T5 Lite और Vivo T5 Pro के नए स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर लिस्ट किए हैं. खास बात यह है कि दोनों फोन के नए वेरिएंट पुराने मॉडल के मुकाबले कम RAM और स्टोरेज के साथ आए हैं, इसलिए ये सीरीज के सबसे सस्ते ऑप्शन हैं. फिलहाल दोनों फोन को Flipkart पर Coming Soon के नाम से दिखाया गया है. इनकी सेल आने वाली Big Billion Days Sale में शुरू होने की जानकारी दी गई है.
Vivo T5 Lite का नया वेरिएंट
Vivo T5 Lite का नया 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल लिस्ट किया गया है. इसकी कीमत 30,999 रुपये रखी गई है. इससे पहले यह फोन 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB वेरिएंट में उपलब्ध था. फोन में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है. यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है.
Vivo T5 Lite में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन को IP65 रेटिंग मिली है. कैमरे की बात करें तो पीछे 50MP का मेन कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा है. सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Vivo T5 Pro का नया वेरिएंट
Vivo T5 Pro का नया 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल सामने आया है. इसकी कीमत 49,999 रुपये है. इससे पहले फोन 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट में लॉन्च हुआ था.T5 Pro में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है. यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है.इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,020mAh बैटरी है. इसे 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे पानी और धूल से बचाने में मदद करती है.
कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का बोकेह कैमरा मिलता है. सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. दोनों फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलते हैं. नए वेरिएंट की बिक्री Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान शुरू होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- Gmail में जरूरी मेल Spam में पहुंच रहा है तो तुरंत करें ये काम, नहीं छूटेगा कोई Email
नया फोन आया, चार्जर गायब! कंपनियों ने बॉक्स छोटा किया या ई-वेस्ट का संकट बड़ा हो गया?

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.
Read More