पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में जनसमस्याओं को जल्दी हल करने के लिए एक खास अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक कुल 515 मामले दर्ज किए गए हैं। नगर निगम प्रशासन की तेजी से काम करने की वजह से इनमें से 491 मामलों को समय पर निपटा दिया गया है। यह क

.

फिलहाल सिर्फ 18 मामले ही बाकी हैं, जिन्हें अधिकारी जल्द निपटाने का भरोसा दे रहे हैं। वहीं, 6 आवेदन खारिज किए गए हैं क्योंकि वे दूसरे विभागों से जुड़े थे। इन आवेदनों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।

समस्याओं के पारदर्शी और सुगम निपटारे के लिए शिविर में कुल 15 अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगाए गए थे।

समस्याओं के पारदर्शी और सुगम निपटारे के लिए शिविर में कुल 15 अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगाए गए थे।

दो वार्डो की जनता के लिए लगा सहयोग शिविर

इसी क्रम में, बिहार सरकार के निर्देश पर पूर्णिया नगर निगम द्वारा मरंगा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विशेष रूप से वार्ड संख्या 8 और 9 के निवासियों के लिए लगाया गया था, जहाँ अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर सैकड़ों स्थानीय नागरिक पहुंचे।

शिविर में मुख्य रूप से पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी, उप महापौर पल्लवी गुप्ता, नगर आयुक्त अनिरुद्ध पाण्डेय, वार्ड संख्या 8 के पार्षद रीतुराज यादव तथा वार्ड संख्या 9 के पार्षद स्वपन घोष उपस्थित रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए प्राप्त आवेदनों पर तुरंत आवश्यक कार्यवाही शुरू की।

जनसुविधाओं के लिए लगाए गए 15 विशेष स्टॉल

नागरिकों की विभिन्न समस्याओं के पारदर्शी और सुगम निपटारे के लिए शिविर में कुल 15 अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर सभी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

इनमें सैरात / होर्डिंग शाखा, भवन मानचित्र शाखा, होल्डिंग टैक्स शाखा, स्वास्थ्य विभाग शाखा, प्रकाश व्यवस्था शाखा, पेयजल आपूर्ति शाखा, ट्रेड लाइसेंस / बुचरिंग शाखा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, राशन कार्ड शाखा, मुद्रा लोन स्टॉल, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शाखा, स्वच्छता एवं सफाई शाखा, अतिक्रमण मापी शाखा, प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा शामिल रहे।

राज्य सरकार की इस अनूठी पहल से वार्ड संख्या 8 और 9 के सैकड़ों परिवारों को राहत मिली है।

राज्य सरकार की इस अनूठी पहल से वार्ड संख्या 8 और 9 के सैकड़ों परिवारों को राहत मिली है।

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए प्रतिबद्ध: नगर आयुक्त

नगर आयुक्त अनिरुद्ध पाण्डेय ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए नगर निगम प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच की दूरी को समाप्त करना है। अब तक आए 515 मामलों में से 491 का सफल निष्पादन हमारी प्रशासनिक सक्रियता को दर्शाता है।

इस शिविर में 15 विभिन्न शाखाओं के स्टॉल इसीलिए लगाए गए हैं ताकि नागरिकों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। हमारा लक्ष्य है कि कागजी समस्याओं का निष्पादन मौके पर ही हाथों-हाथ कर दिया जाए और शेष लंबित मामलों को भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर हल कर लिया जाए।

जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : महापौर

पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के निवासियों को बेहतर सुविधाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार की इस अनूठी पहल से वार्ड संख्या 8 और 9 के सैकड़ों परिवारों को राहत मिली है।

हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित होने वाले इन सहयोग शिविरों के माध्यम से सफ़ाई, पेयजल, राशन कार्ड और पेंशन जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। जनता की सेवा और शहर के सर्वांगीण विकास के लिए नगर निगम की पूरी टीम पूरी निष्ठा के साथ निरंतर कार्यरत रहेगी।

स्थानीय निवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी : उप महापौर

मौके पर उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने बताया कि आदर्श मध्य विद्यालय, मरंगा में आयोजित यह सहयोग शिविर स्थानीय निवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और वंचित वर्ग के लोगों को पेंशन, राशन कार्ड और स्वनिधि योजना जैसी सुविधाओं के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा।

एक ही प्रांगण में 15 विभागों के स्टॉल होने से लोगों का समय और संसाधन दोनों बच रहे हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि शिविर में प्राप्त हर एक आवेदन पर त्वरित कार्रवाई हो और तय सीमा के भीतर सभी शिकायतों का समाधान पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए।