
अल्लू अर्जुन ने खोला नया सिनेमा हॉल
पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन एक अभिनेता होने के साथ ही बिजनेसमैन भी हैं. 2023 में उन्होंने AAA सिनेमाज (AAA Cinemas) के नाम से मल्टीप्लेक्स चेन की शुरुआत की थी. इसका मुख्य मल्टीप्लेक्स हैदराबाद में शुरू किया गया था. फिलहाल अब एक्टर अपने इस सिनेमा एम्पायर को और भी बढ़ा कर रहे हैं ताकि दर्शकों को फिल्म देखने का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिल सके. हाल ही में उन्होंने वाइजैग में एक और AAA सिनेमा हॉल खोला है. जो मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस है. चलिए जान लेते हैं क्या है इसमें खास.
अल्लू अर्जुन ने वाइजैग सिनेमाज का शानदार लॉन्च किया है. इससे एक्टिंग से आगे बढ़कर एंटरटेनमेंट की दुनिया में उनकी मौजूदगी और ज्यादा पक्की हुई है. टेक्नोलॉजी से लेकर, बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और दर्शकों के आराम का भी पूरा ध्यान रखा गया है.
LED प्रोजेक्शन Q-लक्सॉन स्क्रीन
अल्लू अर्जुन का ये सिनेमाहॉल नए जमाने का प्रीमियम सिनेमा अनुभव देने का गोल सेट करता है, क्योंकि इसमें टेक्नोलॉजी के मामले में भी कई नई चीजें एड की गई हैं. इस सिनेमा हॉल में LED प्रोजेक्शन Q-लक्सॉन स्क्रीन लगाई गई है, जिसका साइज 70 फीट ×30 फीट है. यह आंध्र प्रदेश की सबसे बड़ी LED सिनेमा स्क्रीन है.
सिनेमा का मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस
अल्लू अर्जुन की इस AAA सिनेमाज के नए थिएटर में एक ही छत के नीचे टेक्नोलॉजी के साथ सिनेमा का प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलने के अलावा बेहतरीन हॉस्पिटैलिटी भी मिलेगी. इसमें इसमें रिक्लाइनर टिकट वालों के लिए खास ‘आइकन स्टार लाउंज’ है. एक अलग VIP एंट्री और प्रीमियम सीटिंग की सुविधा भी है.
अल्लू अर्जुन ने शेयर की जानकारी
एक्टर अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टा से इसकी जानकारी देते हुए लिखा, “इस शानदार शहर में AAA सिनेमाज लाकर बहुत खुशी हो रही है. वाईजैग हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है. यहां पर इस नए सफर की शुरुआत करना और भी खास लग रहा है. हमने एक खास मूवी एक्सपीरियंस बनाने में बहुत प्यार लगाया है और मैं चाहता हूं कि आप सब भी इसका हिस्सा बनें.”
पुष्पा 3 का है बेसब्री से इंतजार
एक्टर अल्लू अर्जुन को पुष्पा मूवी ने ही पैन इंडिया स्टार बनाया है. इसके दोनों पार्ट जबरदस्त सफल रहे और अब फैंस को ‘पुष्पा 3’ का बेसब्री से इंतजार है. इसके अलावा उनकी फिल्म ‘राका’ आने वाली है, जिसका निर्देशन एटली कुमार कर रहे हैं. ये एक साइंस फिक्शन, फैंटेसी एक्शन ड्रामा होगी.
ये भी पढ़ें: दो साल में 2 फ्लॉप दिए, अब कपूर खानदान की ये बेटी निकली वेकेशन पर, बिकिनी तस्वीरों से मचाया तहलका

शशि सिंह
शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.
Read More