![]()
1 अगस्त 2026 का पंचांग
Aaj Ka Panchang 1 August 2026: ज्योतिष दृष्टि से 1 अगस्त 2026 का दिन खास है। आज के दिन का आरंभ श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि से हुआ है, जो कि रात 11 बजकर 07 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि रहने वाली है। आज सावन के तीसरे दिन चातुर्मास का 7वां दिन भी है। साथ ही जयापार्वती व्रत का समापन हो रहा है। इसके अलावा सुबह नक्षत्र शतभिषा रहेगा, जो रात 08 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगा। शतभिषा नक्षत्र के समाप्त होते ही पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा। चलिए अब विस्तार से जानें आज के दिन (1 अगस्त 2026) की पूरी ज्योतिषीय गणना के बारे में।
सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय
आज 1 अगस्त 2026 को सूर्योदय का समय सुबह 5 बजकर 42 मिनट है, जबकि सूर्यास्त शाम को 7 बजकर 12 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्रोदय सुबह 08 बजकर 55 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रास्त देर रात को 07 बजकर 56 मिनट पर होने वाला है।
शुभ-अशुभ योग
शोभन योग से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो देर रात 11:22 मिनट तक रहेगा। हालांकि, इसके बाद अतिगण्ड योग रहने वाला है।
करण
करण वणिज से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो सुबह 10 बजकर 53 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं, इसके बाद देर रात 11 बजकर 7 मिनट तक विष्टि करण रहेगा। बता दें कि विष्टि करण के बाद बव करण शुरू होगा।
1 अगस्त के शुभ मुहूर्त (Auspicious Timings)
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:18 बजे से 05:00 बजे तक
- प्रातः सन्ध्या: सुबह 04:39 बजे से 05:42 बजे तक
- अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02:42 बजे से 03:36 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:12 बजे से 07:33 बजे तक
- सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:12 बजे से 08:15 बजे तक
- अमृत काल: दोपहर 01:09 बजे से 02:51 बजे तक
- निशिता मुहूर्त: रात 12:07 बजे से 12:49 बजे तक (2 अगस्त)
1 अगस्त के अशुभ मुहूर्त (Inauspicious Timings)
- राहुकाल: सुबह 09:05 बजे से 10:46 बजे तक
- यमगण्ड: दोपहर 02:09 बजे से 03:50 बजे तक
- गुलिक काल: सुबह 05:42 बजे से 07:24 बजे तक
- दुर्मुहूर्त: सुबह 05:42 बजे से 07:30 बजे तक
- वर्ज्य: 2 अगस्त को सुबह 03:23 बजे से 05:02 बजे तक
- पञ्चक: पूरे दिन
- भद्रा: सुबह 10:52 रात से 11:07 बजे तक
दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र का विचार
- आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा।
- आज चंद्रमा का वास पश्चिम दिशा में रहेगा।
- राहु का वास आज पूर्व दिशा में रहेगा।
- शिवजी का वास क्रीड़ा में रात 11:07 बजे तक रहेगा। इसके बाद उनका कैलाश पर वास होगा।
- कुम्भ चक्र उत्तर दिशा में रहेगा।
आज किन ग्रहों का गोचर होगा?
अगस्त 2026 के पहले दिन शुक्र ग्रह का कन्या राशि में गोचर होगा। साथ ही चंद्र ग्रह पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा शुक्र ग्रह का क्रान्तिवृत्त परिवर्तन होगा।
डिस्क्लेमर : यह जानकारी पंचांग पर आधारित है और सामान्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दी गई है। क्षेत्र और पंचांग भेद के अनुसार समय में अंतर संभव है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
![]()
निधि जैनauthor
निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Spirituality
End of Article