अध्यात्म
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: निधि जैन
- Updated Aug 1, 2026, 05:30 AM IST
Aaj Ka Rashifal 1 August 2026: 1 अगस्त को सावन 2026 का तीसरा दिन है। इस दिन ग्रहों की स्थिति आपके लिए कैसी रहने वाली है, चलिए राशिफल से इस बारे में जानें।
![]()
1 अगस्त 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 1 August 2026: आज 1 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा दिन और चातुर्मास का 7वां दिन है। इसके अलावा जयापार्वती व्रत का समापन भी हो रहा है। आज चन्द्रमा कुम्भ राशि में हैं। शुक्र व केतु सिंह, राहु कुम्भ, शनि मीन, मंगल वृषभ तथा सूर्य गुरु के साथ कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके अलावा चन्द्रमा व राहु शनि की ही राशि में एक साथ हैं।
आज व्रत रखें और अन्न का दान करें। साथ ही भगवान शिव की उपासना करें। सुंदरकांड का पाठ करना भी आज बहुत ही फलदायी रहेगा। इसके अलावा शिवलिंग पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करें। गुरु प्रदत्त मंत्र का जप करें। ॐ नमः शिवाय महामंत्र है, इसका अनवरत जप करें। हनुमान जी के मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करें व उनके विग्रह की 03 बार परिक्रमा करें। भगवान राम के नाम का संकीर्तन करें। पीपल को दुग्ध, गुड़ व जल अर्पित करें व उनकी 07 बार परिक्रमा करें। शनिवार को सायंकाल पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं और वहीं कुश के आसन पर बैठकर हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। शनि न्याय के देवता हैं, जिन्हें शनिवार का दिन समर्पित है। ऐसे में किसी के साथ अन्याय न करें। सत्य का साथ दें। माता-पिता व बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
श्रावण माह में प्रदोष काल में शिव मंदिर जाएं व दीप दान करें। शिवपुराण का पाठ नित्य करते रहें। आइए अब जानते हैं 1 अगस्त 2026 का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज नौकरी में सफलता का दिवस है। शनि व मंगल बारहवें में हैं। चन्द्रमा-राहु इसी राशि से एकादश में व गुरु-सूर्य चतुर्थ गोचर में हैं। राहु स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल हैं, लेकिन ऑफिस में विवादों से बचें। इस राशि से पंचम शुक्र व केतु महत्वपूर्ण हैं। शनि व बुध अनुकूल हैं। नौकरी में किसी कार्य को टालें नहीं, अन्यथा प्रॉब्लम हो सकती है। समय पर वर्क करना आज इम्पार्टेंट है। आज आपकी हेल्थ बेहतर रहेगी। इसके अलावा क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
- आज का उपाय- श्री गणेश जी की उपासना करें।
- शुभ रंग- लाल व सफेद।
- शुभ अंक- 04 व 08।
- भाग्य प्रतिशत-60%
वृषभ राशि
चन्द्रमा-राहु कर्म भाव में हैं। गुरु व सूर्य तृतीय में गोचर स्थिति में हैं। आज का दिन नौकरी में सफलता का है। बिजनेस में नव सफलताओं से भरे रहने का दिवस है। शनि एकादश लाभ देंगे, लेकिन ऑफिस में इधर-उधर की बातों से बचें। आज धार्मिक यात्रा का विचार बन सकता है। क्रोध न करें व वाणी पर संयम रखें। राहु प्रेम संबंधों में तनाव देगा। नौकरी में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
- आज का उपाय- भगवान शंकर जी की पूजा करते रहें और सात अन्न का दान करें।
- शुभ रंग- हरा व बैंगनी।
- शुभ अंक- 01 व 09।
- भाग्य प्रतिशत- 75%
मिथुन राशि
आज चन्द्रमा आपके भाग्य भाव में हैं। गुरु-सूर्य इसी राशि से द्वितीय भाव में शुभ फल दे रहे हैं। शनि दशम में हैं। ऐसे में नौकरी में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा बहुत दिनों से रुके किसी सरकारी कार्य के पूर्ण होने से खुशी होगी। बिजनेस में सफलता के लिए भी अच्छा दिवस रहेगा।व्यवसाय सम्बंधित कार्य पूर्ण होगा, लेकिन नौकरी में पोस्ट परिवर्तन को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। बता दें कि आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज शुक्र तृतीय भाव में हैं, जिसके कारण युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें।
- आज का उपाय- शिवपुराण का पाठ व अन्न का दान करें।
- शुभ रंग- बैंगनी व हरा।
- शुभ अंक- 03 व 09।
- भाग्य प्रतिशत- 70%
कर्क राशि
राशि स्वामी चन्द्रमा राहु के साथ अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु व सूर्य इसी राशि में हैं। नवम शनि व मंगल एकादश भाव को मजबूत करेंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स सफल होंगे। हालांकि, राहु स्वास्थ्य से आपको परेशान कर सकता है। बिजनेस में परिश्रम के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है, लेकिन आज की मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। इसके अलावा लव लाइफ मे थोड़ा मन-मुटाव हो सकता है। माता-पिता संतान की प्रगति को देख खुश रहेंगे।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। साथ ही तिल व गुड़ का दान करें।
- शुभ रंग- पीला व नारंगी।
- शुभ अंक- 01 व 03।
- भाग्य प्रतिशत- 75%
सिंह राशि
राशि स्वामी सूर्य व गुरु द्वादश शुभ हैं। ऐसे में व्यय भाव में रहकर आध्यात्मिक उन्नति देंगे। चन्द्रमा सप्तम व शुक्र केतु के साथ इसी भाव में रहकर भाग्य वृद्धि कर रहे हैं, जिससे बिजनेस में सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे लोग जॉब में उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। साथ ही उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। छात्र करियर को बेहतर करने के लिए समय का सही उपयोग करेंगे। स्टूडेंट्स मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का सहारा ले सकते हैं।
- आज का उपाय- ॐ नमः शिवाय मंत्र का मन ही मन जप करते रहें।
- शुभ रंग- लाल व नारंगी।
- शुभ अंक- 02 व 03।
- भाग्य प्रतिशत- 60%
कन्या राशि
चन्द्रमा अष्टम व सूर्य-गुरु एकादश भाव में हैं। शुक्र द्वादश में से बैंकिंग व आईटी क्षेत्र में नौकरी कर रहे लोगों को लाभ देंगे। ये नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति का समय है। आपका राशि स्वामी बुध दशम गोचर में है, जिससे आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। इसके अलावा आर्थिक उन्नति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। साथ ही मित्रों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा।
- आज का उपाय- सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व गुड़ इत्यादि का दान करें। साथ ही श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
- शुभ अंक- 01 व 02।
- शुभ रंग- बैंगनी व नारंगी।
- भाग्य प्रतिशत- 65%
तुला राशि
आज आप बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। चन्द्रमा पंचम छात्रों को लाभ देंगे। गुरु व सूर्य दशम गोचर में हैं। ऐसे में आर्थिक स्थिति अब बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स सफल होंगे।ऑफिस में अपने कार्य को ठीक करें। धार्मिक सतसंग आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगा, लेकिन क्रोध को नियंत्रित करना होगा। बता दें कि लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। इसके अलावा लव लाइफ सुखद रहेगी।
- आज का उपाय- शिवपुराण का पाठ करें। साथ ही भगवान शंकर जी की उपासना करें तथा सात अन्न का दान करें।
- शुभ रंग- सफेद व पीला।
- शुभ अंक- 03 व 09।
- भाग्य प्रतिशत- 75%
वृश्चिक राशि
मंगल दशम होकर जमीन या मकान क्रय करने का विचार व भविष्य में सफलता दिलवाएंगे। चंद्रमा चतुर्थ व शनि पंचम भाव में से शुभ फल देंगे। खासकर, छात्रों को लाभ होगा। गुरु व सूर्य कर्क में रहकर बिजनेस में लाभ देंगे व स्वास्थ्य सुख के लिए भी शुभ रहेगा। नौकरी परिवर्तन को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं, उनका समाधान भी सायंकाल तक हो जाएगा। इसके अलावा बिजनेस में कर्क राशि के मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
धनु राशि
अष्टम सूर्य-गुरु स्वास्थ्य के प्रति सचेत करेंगे। नवम शुक्र नौकरी व व्यवसाय में प्रगति देंगे। साथ ही संतान की सफलता को लेकर खुश रहेंगे। चन्द्रमा व राहु एकसाथ तृतीय गोचर में हैं। ऐसे में किसी धार्मिक गुरु से मिलने से प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स आज सफल होंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य सुखमय रहेगा। रात तक लव लाइफ में स्थिति ठीक रहेगी।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। पिता व माता का आशीर्वाद लें और पीले वस्त्रों का दान करें।
- शुभ रंग- पीला व लाल।
- शुभ अंक- 02 व 09।
- भाग्य प्रतिशत-65%
मकर राशि
चन्द्रमा व राहु द्वितीय गोचर में हैं, जबकि शुक्र अष्टम भाव में हैं। बिजनेस में नवीन अवसरों के लिए समय बेहतर रहेगा। बड़े भाई के आशीर्वाद से ही अपने जीवन को सही दिशा आप दे सकते हैं। आज बिजनेसमैन सफल होंगे। प्रेमी के साथ सुखद यात्रा होगी। आज मंगल अनुकूल हैं। जमीन क्रय करने का विचार आएगा। इसके अलावा लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें। दिनभर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि, बुध के कारण स्किन रोग हो सकता है।
- आज का उपाय- श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और नीले रंग के वस्त्रों का दान करें।
- शुभ रंग- सफेद व हरा।
- शुभ अंक-04 व 05।
- भाग्य प्रतिशत-60%
कुम्भ राशि
आज राहु-शनि एकसाथ इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल चतुर्थ गोचर में हैं। शुक्र व मंगल गोचर रियल स्टेट, आईटी व बैंकिंग नौकरी से सम्बंधित जातकों को सफलता दिलवाएंगे। नौकपी में बहुत जल्द प्रोन्नन्ति पाप्त कर सकते हैं। गुरु व सूर्य अष्ठम में हैं, जिससे बिजनेस में नवीन अवसर मिलेंगे और हेल्थ बेहतर होगी। आज आपका प्रेम जीवन सुखद रहेगा। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है।
- आज का उपाय- हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।
- शुभ रंग- नीला व बैंगनी।
- शुभ अंक- 02 व 03।
- भाग्य प्रतिशत- 75%
मीन राशि
चन्द्रमा व राहु द्वादश गोचर में रहेंगे। मंगल इसी राशि से तृतीय भाव में हैं। नौकरी व व्यवसाय की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। शनि इसी राशि में व केतु-शुक्र सिंह राशि में रहेंगे, जो स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। छात्र करियर को सही दिशा देंगे। पंचम सूर्य तथा गुरु छात्रों के लिए शुभ रहेंगे। आप अपनी लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। गुरु व चंद्रमा मन को भक्तिमय व आनंदित करेंगे।
- आज का उपाय- शिवपुराण का पाठ करें। साथ ही सात अन्न का दान करें।
- शुभ रंग- लाल व पीला।
- शुभ अंक- 01 व 09।
- भाग्य प्रतिशत- 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
![]()
सुजीत जी महाराजauthor
सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Spirituality
End of Article