Aaj Ka Rashifal 1 September 2026 Tuesdsy Mangalvar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope Love Career Vyapar Relationship Dainik Astrology Jyotish Hindu Panchang: 1 सितम्बर 2026 को ग्रहों की स्थिति कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाली है। हिंदू पंचांग (Hindu Panchank) के अनुसार मंगलवार को भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की पंचंमी तिथि (Panchami Tithi) है। राशि चक्र की कौन सी राशि वालों के लिए दिन खास होगा, किसे सतर्क रहना होगा, पढ़ें 1 सितंबर का राशिफल। (1 September ka Rashifal)
धनु राशि दैनिक राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए मंगलवार 1 सितंबर का दिन कारोबार और करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। वृद्धि और सर्वाअमृत योग का प्रभाव व्यावसायिक लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगा। काम के दौरान आपकी कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता सामने आएगी।
अधीनस्थ कर्मचारियों से बेहतर तरीके से काम कराने की आपकी कला देखकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। इससे कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि, पार्टनरशिप बिजनेस शुरू करने या उसमें बड़ा निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। ऐसी योजनाओं को कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा। निजी जीवन में भी छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है, इसलिए जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय धैर्य रखें।
लकी कलर: पिंक
लकी नंबर: 9
मकर राशि दैनिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए मंगलवार 1 सितंबर का दिन कई मामलों में सामान्य से बेहतर रहेगा। लेकिन प्रॉपर्टी से जुड़े फैसलों में विशेष सावधानी रखनी होगी। यदि आप नई जमीन, मकान या किसी दूसरी संपत्ति को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें। जल्दबाजी में फैसला लेने से धोखाधड़ी या आर्थिक नुकसान की स्थिति बन सकती है। कारोबार में आने वाली परेशानियों का सामना आप अपने साहस और समझदारी से कर पाएंगे।
नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में सहकर्मियों के निजी मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। ऐसा करने से अनावश्यक विवाद हो सकता है। इस सप्ताह नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें और जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करें।
लकी कलर: नेवी ब्लू
लकी नंबर: 3
कुंभ राशि दैनिक राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन सप्ताह कारोबार में नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। वृद्धि और सर्वाअमृत योग के कारण अचानक कोई बड़ा व्यावसायिक सौदा मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से जिस अवसर का इंतजार था, वह इस सप्ताह सामने आ सकता है। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का सहयोग मिलेगा। इससे मुश्किल काम भी आसानी से पूरे किए जा सकेंगे।
आपके किसी खास काम या उपलब्धि की बॉस खुले तौर पर तारीफ कर सकते हैं। इससे करियर में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास मिलेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन में भी स्थिति सकारात्मक रहेगी। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और आप दोनों के बीच समझ बेहतर होगी।
लकी कलर: व्हाइट
लकी नंबर: 8
मीन राशि दैनिक राशिफल
मीन राशि वालों के लिए मंगलवार1 सितंबर कारोबार में सुधार के संकेत दे रहा है। व्यापारिक गतिविधियों में धीरे-धीरे तेजी आएगी और पुरानी परेशानियों को दूर करने के मौके मिलेंगे। हालांकि, विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। किसी भी काम को हल्के में लेने के बजाय गंभीरता और पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ें।
क्लाइंट्स के साथ व्यवहार करते समय अपनी भाषा और रवैये का विशेष ध्यान रखें। मधुर व्यवहार से नए संबंध मजबूत होंगे और पुराने ग्राहक भी जुड़े रह सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक रूप से मजबूत करेगा। इस दौरान भाग्य का साथ भी मिल सकता है, जिससे रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे।
लकी कलर: गोल्डन
लकी नंबर: 6
Halshashthi Vrat 2026 Kab Hai: 1 या 2 सितंबर, कब मनाई जाएगी हलषष्ठी, तिथि को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पूजा विधि