Aaj ka Rashifal 10 August 2026 Monday Somvar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope Love Career Vyapar Relationship Dainik Astrology Jyotish Hindu Panchang: 10 अगस्त 2026 को ग्रहों की स्थिति कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाली है। हिंदू पंचांग (Hindu Panchank) के अनुसार सोमवार को सावन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। राशि चक्र की कौन सी राशि वालों के लिए दिन खास होगा, किसे सतर्क रहना होगा, पढ़ें 10 अगस्त का राशिफल।

धनु राशि दैनिक राशिफल

धनु राशि के जातक सफलता की ओर तेजी से बढ़ेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ होगा और नए लोगों से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। कोई सरप्राइज गिफ्ट या अच्छी खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होने से राहत मिलेगी। नौकरी बदलने या नई नौकरी मिलने के मौके बन सकते हैं। अगर प्रॉपर्टी खरीदने की योजना है तो समय अनुकूल है। आपको खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने की जरूरत है।

शुभ रंग - पीला और नारंगी

शुभ अंक - 3 और 9

ज्योतिषीय उपाय - भगवान विष्णु को पीले फूल या हल्दी अर्पित करें। ओम बृहस्पतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

मकर राशि दैनिक राशिफल

मकर राशि वालों के लिए दिन धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत आखिर में सफलता दिलाएगी। पुराने लेन-देन आपके लिए थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके रुके हुए काम पूरा कराने में मदद करेगा। वरिष्ठ लोगों से बातचीत करते समय संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। नई योजनाओं पर की गई कोशिश में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग - गहरा नीला और काला

शुभ अंक - 8 और 6

ज्योतिषीय उपाय -शिवलिंग पर जल और पांच बेलपत्र अर्पित करें। ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल

व्यापार और करियर में प्रगति के अच्छे संकेत हैं। कुंभ राशि वालों को यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी या मौका मिल सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। दूसरों के विवाद से दूरी बनाए रखें और अपने काम पर ध्यान दें। स्टूडेंट्स के लिए नई चीजें सीखने और आगे बढ़ने का अच्छा मौका है। माता-पिता के साथ बातचीत में सम्मान और संयम बनाए रखने की जरूरत है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को अच्छी खबर मिलने के आसार हैं।

शुभ रंग - आसमानी और बैंगनी

शुभ अंक - 4 और 11

ज्योतिषीय उपाय - किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले वस्त्र या अन्न का दान करें। शनि देव के बीज मंत्र का स्मरण करें।

मीन राशि दैनिक राशिफल

मीन राशि के जातकों के नए सपनों को उड़ान मिलने का समय है। घर, जमीन या संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और सहयोग बढ़ेगा। परिवार में लंबे समय से चली आ रही परेशानी खत्म होने से घर का माहौल सुखद रहेगा। मां के साथ किसी अहम विषय पर सार्थक चर्चा हो सकती है। यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का खास ध्यान रखें। व्यापार में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले पार्टनर की सलाह जरूर लें, इससे सफलता की संभावना और मजबूत होगी और आपको फायदा होगा।

शुभ रंग - पीला और गुलाबी

शुभ अंक - 3 और 7

ज्योतिषीय उपाय - जल में थोड़ा सा केसर या हल्दी मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। गरीबों को भोजन कराएं।

लेखक