113

16 अगस्त 2026 का राशिफल

Image Credit : chatgpt

16 अगस्त 2026 का राशिफल

16 August 2026 Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026 रविवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। इस तिथि विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इसे वरद चतुर्थी भी कहते हैं। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। रविवार को अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, मानस, पद्म, साध्य और शुभ नाम के 6 शुभ योग रहेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

213

मेष राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

Image Credit : Getty

मेष राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आपकी प्रगति देखकर कुछ लोग ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन आपका अच्छा व्यवहार माहौल को सकारात्मक बनाए रखेगा। संतान के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कोई मित्र लाभदायक अवसर की जानकारी दे सकता है। चोट या दुर्घटना से बचने के लिए सतर्क रहें।

313

वृषभ राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

Image Credit : Getty

वृषभ राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

413

मिथुन राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

Image Credit : Getty

मिथुन राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

513

कर्क राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

Image Credit : Getty

कर्क राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं। संतान से जुड़ी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभा पाएंगे। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि मिल सकती है। संतान से सुख मिलने के योग हैं।

613

सिंह राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

Image Credit : Getty

सिंह राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। जो भी काम हाथ में लें, उसे अधूरा न छोड़ें, वरना बाद में परेशानी हो सकती है। दूसरों की मदद करें, लेकिन अपने जरूरी कामों की अनदेखी न करें। नया काम शुरू कर सकते हैं। पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है।

713

कन्या राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

Image Credit : Getty

कन्या राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

बोलचाल में संयम बनाए रखें। कठोर शब्द रिश्तों में दूरी बढ़ा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की बात से मन दुखी हो सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेने पर स्थिति संभल जाएगी। दोस्तों के साथ कहां घूमने जा सकते हैं। लव लाइफ भी पहले से बेहतर हो सकती है।

813

तुला राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

Image Credit : Getty

तुला राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद संभव है, इसलिए समझदारी से स्थिति संभालें। ससुराल पक्ष से जुड़े आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। भाग्य का साथ मिलने से कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट से लाभ मिलने की संभावना है।

913

वृश्चिक राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

Image Credit : Getty

वृश्चिक राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

नौकरीपेशा लोगों को नया अवसर या ऑफर मिल सकता है। हालांकि फिलहाल जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। घरेलू जरूरतों की खरीदारी पर खर्च होने के योग हैं। दिन सामान्य लेकिन संतुलित रहेगा। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचें।

1013

धनु राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

Image Credit : Getty

धनु राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। व्यापार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अच्छे कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी।

1113

मकर राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

Image Credit : Getty

मकर राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही निर्णय लें। भाइयों के साथ चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है। कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन समझदारी से उनका समाधान निकल जाएगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से ठीक हो सकती है।

1213

कुंभ राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

Image Credit : Getty

कुंभ राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

पढ़ाई का दबाव थोड़ा कम महसूस होगा, लेकिन सफलता के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। यात्रा या मेलजोल के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचें नहीं तो विवाद में फंस सकते हैं।

1313

मीन राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

Image Credit : Getty

मीन राशिफल 16 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज मानसिक रूप से संतुलित रहेंगे और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। भविष्य को लेकर बनाई गई रणनीति लाभदायक साबित हो सकती है। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.