Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 06:27 तक रहेगी. इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी. आज यानी 17 जुलाई 2026, शुक्रवार को मघा नक्षत्र से राशियों पर असर पड़ने वाला है. आज गर और वणिज करण रहेगा. इसके साथ चंद्रमा सिंह राशि में संचार करने वाले हैं. नक्षत्रों की बात करें तो आईज मघा नक्षत्र शाम 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगा और फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुरू हो जाएगा. आकाश मंडल में वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग और व्यातिपात योग का प्रभाव रहेगा. इसके बाद वरीयान् योग शुरू हो जाएगा. चलिए अब विस्तार से पढ़ते हैं आज का राशिफल.
पढ़ें आज का राशिफल 17 जुलाई 2026 (Today Horoscope 17 July 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. आज व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी. आज आप तनाव से मुक्त रहेंगे. आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा. भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे. आज पुराने विवाद आपके पक्ष में हल होंगे.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें
केसर का तिलक लगाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ताम्र
लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन किसी पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए. आपके साथ धोखा हो सकता है.सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आज आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे. धन में वृद्धि होगी और पिता से विवाद हो सकता है.
सावधानी- बड़ों की बात मानें
उपाय- चंद्रमा को अर्घ्य दें
ॐ नमः शिवाय का जप करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज के दिन आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे. संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. विवाह की चर्चा सफल होगी. वाहन, मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. बीमारी में धन खर्च हो सकता है. आज रियल एस्टेट में निवेश से लाभ हो सकता है.
सावधानी- शेयर में पूंजी न लगाएं
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग - हरा
लक मीटर- 9
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा. जीवनसाथी से संबंध कमजोर हो सकते हैं. समय रहते काम पूरे करें. पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे. आज भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे. ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है.
सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें
उपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर- 7
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज अपने काम समय रहते जरूरी निपटा लेने चाहिए.आज मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है. परिवार में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी. संतान के काम से नाराज हो सकते हैं. अचानक यात्रा हो सकती है.
सावधानी- तेज गति की गाड़ी न चलाएं
उपाय- केसर का तिलक लगाएं
लाल रंग का कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 7
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी 2026 कब है? मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त कितने बजे, नोट करें पूजन विधि से लेकर समापन की तारीख
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज कार्य शुरू करने के पहले उसकी जानकारी लेनी चाहिए. संतों का सानिध्य प्राप्त होगा. आज ज्यादा मेहनत करने से थकान महसूस करेंगे. नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा. शुभ समाचार मिल सकता है.
सावधानी- अज्ञात लोगों से लेन-देन न करें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों के यश कीर्ति में आज वृद्धि होगी. आज नया घर, जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. इन लोगों के परिवार में शुभ कार्य होने से खुशी आएगी. नई नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है. आज आपकी नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. विदेश यात्रा कर सकते हैं. आज आपको मित्रों के साथ समय व्यतीत करना चाहिए.
सावधानी- नकारात्मक लोगों से दूर रहें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों का आज अचानक बड़ा खर्च हो सकता है. कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी. जल्दबाजी से हानि हो सकती है. आज विवाद से दूर रहें. पारिवारिक क्लेश हो सकता है.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों के आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं. मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा. महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी. वाहन खरीदने का मन होगा.
सावधानी- अपनी गोपनीयता बरतें
उपाय- ऊं श्रीं श्रीये नम: का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के जातकों का आज कार्य समय पर पूरे होंगे. कारोबार में नई योजना लागू होगी. शेयर में निवेश से बचें और अपने जीवनसाथी से मनमुटाव खत्म होगा.
सावधानी- आलस्य का परित्याग करें
उपाय- काला कंबल दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग आज अपने काम से संतुष्ट नहीं होंगे. अधिकारी से विवाद हो सकता है. धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी. मकान की मरम्मत पर धन लगेगा. कार्य विस्तार के योग हैं.
सावधानी- शेयर में पूंजी निवेश न करें
उपाय- गरीबों की मदद करें
सरसों का तेल दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- काला
लक मीटर- 8
12.मीन राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज के दिन कारोबार में कामयाबी मिलेगी. आज इन्हें परिवारजनों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. इन लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज के दिन पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें.
सावधानी- नकारात्मक विचार धारा से दूर रहें
उपाय- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2026: रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म? जानें इस अनुष्ठान की पौराणिक कथा
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)