Aaj Ka Rashifal 17 Oct Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 17 अक्टूबर 2026 को ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए खास रहने वाली है।  हिंदू पंचांग के अनुसार शनिवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। 17 अक्टूबर शनिवार का दिन किन राशि (aaj ka Rashifal 2026) के लोगों को फायदा मिल सकता है और किन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, पढ़ें17 अक्टूबर का राशिफल (17 Oct  Aaj ka Rashifal) । 

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए दिन खुशियों और संतुष्टि से भरा रह सकता है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम या सरप्राइज आयोजन की तैयारी हो सकती है। लंबे समय से चल रहा कानूनी मामला आपके पक्ष में सुलझने की उम्मीद है। हालांकि, बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें और विवाद होने पर धैर्य बनाए रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों को मानसिक परेशानियों से राहत मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम में अच्छे परिणाम पाने की संभावना रहेगी। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। ऐसे में उनके शिक्षकों से बातचीत करना उपयोगी रहेगा। कोई नया काम शुरू करने की योजना है, तो सफलता के लिए मेहनत और सही तैयारी पर ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। संतान के करियर को लेकर चल रही चिंता दूर होने की संभावना है। कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने से मान-सम्मान बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और भाई-बहनों से बातचीत में संयम बरतें, ताकि रिश्तों में तनाव न आए।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में संतुलन बनाकर चलना होगा। आय के मुकाबले खर्च बढ़ने की आशंका है, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलने की संभावना है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नई योजनाओं पर विचार करने का समय अनुकूल रह सकता है। कारोबार में सोच-समझकर किए गए बदलाव भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए अटके हुए काम पूरे करने का अच्छा अवसर मिल सकता है। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने या जीवनसाथी से उपहार मिलने की संभावना है। दान-पुण्य और दूसरों की मदद करने में मन लगेगा। काम के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें और अपनी योजनाओं को हर किसी के साथ साझा करने से बचें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन ठीक रह सकता है, लेकिन फैसले लेते समय सावधानी जरूरी होगी। कोई नया काम शुरू करने से पहले परिवार के सदस्यों और अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है। दूसरों के विवादों में पड़ने से बचें, क्योंकि इससे बेवजह तनाव बढ़ सकता है। अपने समय का सही इस्तेमाल करें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों का मन घूमने-फिरने और मनोरंजन में लग सकता है। मकान या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना आगे बढ़ने और किसी बड़ी डील के तय होने की संभावना है। हालांकि, काम की अनदेखी और अधिक भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में पुरानी गलतियों के कारण वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। किसी काम को लेकर असमंजस हो, तो जल्दबाजी में फैसला न लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों को अपने गुस्से और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। चिड़चिड़ापन करीबी लोगों को दुखी कर सकता है। नौकरी के सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, खासकर यदि कोई पुरानी परेशानी दोबारा महसूस हो। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान के भविष्य से जुड़ा फैसला सोच-विचारकर लें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों को सफलता के लिए मेहनत पर भरोसा करना होगा। केवल भाग्य के सहारे काम छोड़ने से परेशानी बढ़ सकती है। मानसिक उलझनों और विवादों से दूर रहना बेहतर रहेगा। दूर रहने वाले किसी प्रियजन की याद भावुक कर सकती है। प्रेम संबंधों में कड़वे शब्द बोलने से बचें। दिन के दूसरे हिस्से में कोई सुखद खबर या सरप्राइज मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को पैसों के लेन-देन और कामकाज में सतर्क रहने की जरूरत है। किसी के झांसे में आने या आर्थिक नुकसान से बचने के लिए हर निर्णय जांच-परखकर लें। ससुराल पक्ष के साथ पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में छोटी बातों को बढ़ाने से बचें। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है और परिवार के रिश्ते मजबूत होंगे। जरूरी कामों पर ध्यान देंगे तो उन्हें समय पर पूरा कर पाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों को मेहनत और लगन का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपकी कार्यशैली से कार्यक्षेत्र में पहचान मजबूत होगी और विरोधियों की चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी। संतान की पढ़ाई को लेकर सकारात्मकता बनी रहेगी। किसी के कहने पर जल्दबाजी में निवेश न करें। पिता से बातचीत करते समय उनकी भावनाओं का ध्यान रखें। पारिवारिक विवादों को धैर्य से सुलझाने की कोशिश करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। लंबे समय से रुके काम आगे बढ़ सकते हैं और कारोबार की योजनाओं को नई दिशा मिल सकती है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। किसी करीबी से मनपसंद उपहार मिलने की संभावना भी है। हालांकि, करियर या व्यापार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। बेवजह के विवादों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें: