Aaj Ka Rashifal 29 September 2026: आज यानी 29 सितंबर 2026 को मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति खास रहने वाली है. इससे सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन फलदायी और महत्वपूर्ण रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है, जो शाम 5 बजकर 11 मिनट तक प्रभावी रहेगी. इसके बाद चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ होगा. वहीं, आज अश्विनी नक्षत्र लग रहा है और फिर भरणी नक्षत्र शुरू हो जाएगा. पढ़ें आज का राशिफल.
पढ़ें आज का राशिफल 29 सितंबर 2026 (Today's Horoscope 29 September 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी और तनाव से मुक्त रहेंगे. आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा, भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे और पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें
केसर का तिलक लगाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ताम्र
लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज किसी पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए. आज आपके साथ धोखा हो सकता है और आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आज सभी रुके हुए काम पूरे होंगे और धन में वृद्धि होगी. पिता से विवाद हो सकता है.
सावधानी- बड़ों की बात मानें
उपाय- चंद्रमा को अर्घ्य दें
ऊं नमः शिवाय का जप करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे. संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है और विवाह की चर्चा सफल होगी. आज के दिन नए वाहन, मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. बीमारी में धन खर्च हो सकता है और रियल एस्टेट में निवेश से लाभ हो सकता है.
सावधानी- शेयर में पूंजी न लगाएं
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग - हरा
लक मीटर- 9
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा. आज जीवनसाथी से संबंध कमजोर हो सकते हैं और समय रहते काम पूरे करें. आज पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे और भवन निर्माण को लेकर भी उत्साहित रहेंगे. ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है.
सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें
उपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर- 7
ये भी पढ़ें- Matri Navami 2026: कब है पितृ पक्ष में मातृ नवमी? जानें तर्पण का महत्व और इस दिन किसका श्राद्ध होगा
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन समय रहते जरूरी काम निपटा लेने चाहिए. आज आपको मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है और परिवार में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी. संतान के काम से नाराज हो सकते हैं और अचानक यात्रा हो सकती है.
सावधानी- तेज गति की गाड़ी न चलाएं
उपाय- केसर का तिलक लगाएं
लाल रंग का कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 7
6.कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज नया कार्य शुरू करने के पहले उसकी जानकारी लें लेनी चाहिए. आज आपको संतों का सानिध्य प्राप्त होगा और ज्यादा मेहनत करने से थकान महसूस करेंगे. नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा और शुभ समाचार मिल सकता है.
सावधानी- अज्ञात लोगों से लेन-देन न करें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7
7.तुला राशि
आज तुला राशि के लोगों के यश और कीर्ति में वृद्धि होगी और नया घर, जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज आपके परिवार में शुभ कार्य होने से खुशी आएगी और आपको नई नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है. आज के दिन आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज किसी विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा.
सावधानी- नकारात्मक लोगों से दूर रहें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के लोगों का अचानक बड़ा धन खर्च हो सकता है और कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी. जल्दबाजी से हानि हो सकती है और आज विवादों से दूर रहें और पारिवारिक क्लेश भी हो सकते है.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों के आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं. मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा. महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी और वाहन खरीदने का मन होगा.
सावधानी- अपनी गोपनीयता बरतें
उपाय- ऊं श्रीं श्रीये नम: का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों के आज कार्य समय पर पूरे होंगे और इन्हें कारोबार में नई योजनाएं लागू होगी. आज के दिन आपको शेयरों में निवेश से बचना चाहिए. आज के दिन जीवनसाथी से मनमुटाव खत्म होगा.
सावधानी- आलस्य का परित्याग करें
उपाय- काला कंबल दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन अपने काम से संतुष्ट नहीं मिलेगी. आज आप लोगों का किसी अधिकारी से विवाद हो सकता है और धार्मिक कार्यों में सहभागिता भी होगी. आज के दिन मकान की मरम्मत पर धन लगेगा और कार्य विस्तार के योग बन रहे हैं.
सावधानी- शेयर में पूंजी निवेश न करें
उपाय- गरीबों की मदद करें
सरसों का तेल दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- काला
लक मीटर- 8
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज के दिन कारोबार में कामयाबी मिलेगी. आज परिवारजनों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें.
सावधानी- नकारात्मक विचार धारा से दूर रहें
उपाय- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें- October 2026 Festivals List: नवरात्रि की सौगात, दशहरा से लेकर करवा चौथ तक, अक्टूबर में पड़ने वाले हैं कई पर्व-त्योहार, देखें लिस्ट