live now
Share
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (LDAI) ने अपनी कई मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है. बीजेपी आज देशभर के सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन करेगी.
-
26 Oct 2026 05:51 AM (IST)
लिकटेंस्टीन रियासत के कार्यवाहक राज्य प्रमुख हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस मुंबई पहुंचे
महाराष्ट्र: लिकटेंस्टीन रियासत के कार्यवाहक राज्य प्रमुख, हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस मुंबई पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, वे भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं. उनके साथ उनकी पत्नी हेरेडिटरी प्रिंसेस सोफी, एक उच्च-स्तरीय अधिकारी और प्रमुख उद्योगपतियों वाला एक व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है.
#WATCH | Maharashtra | Acting Head of State of the Principality of Liechtenstein Hereditary Prince Alois arrived in Mumbai
At the invitation of Prime Minister Narendra Modi, he is on a State visit to India. He is accompanied by his spouse Hereditary Princess Sophie and a high-level official as well as a business delegation comprising top industry leaders.
— ANI (@ANI) October 26, 2026
-
26 Oct 2026 04:58 AM (IST)
‘नेशनल लिबरेशन आर्मी’ के दो प्रमुख नेता मारे गए: कोलंबिया के राष्ट्रपति
राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने घोषणा की कि हाल ही में हुए एक सैन्य हमले में कोलंबिया के ‘नेशनल लिबरेशन आर्मी’ (National Liberation Army) के कम से कम 10 सदस्य मारे गए हैं, जिनमें दो प्रमुख नेता भी शामिल हैं.उन्होंने इस हमले को पिछले आठ वर्षों में इस गुरिल्ला समूह पर लगा “सबसे बड़ा झटका” बताया. यह अभियान गुरुवार को कोलंबिया के प्रशांत क्षेत्र के काउका विभाग में, एल टैम्बो के एक ग्रामीण इलाके में चलाया गया था.
-
26 Oct 2026 04:34 AM (IST)
जयपुर मेंत्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों पर छापा
जयपुर मेंत्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई की.जयपुर के विद्याधर नगर में ड्राई फ्रूट्स हाउस पर छापा मारा.बिना अनिवार्य लेबलिंग वाली 3,840 होममेड चॉकलेट सीज.51 पैकेट इम्पोर्टेड चॉकलेट और अंजीर-खजूर आधारित मिठाइयों के 70 पैकेट भी सीज.चॉकलेट पॉलीथिन में लपेटकर रखी गई थीं, पैकेट पर नहीं थी जरूरी लेबलिंग.विभिन्न प्रतिष्ठानों से बादाम कतरन, मुनक्का और सौंफ के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए. फफूंद लगे करीब 2 किलो सूखे नारियल को मौके पर नष्ट करवाया. शुद्ध आहारमिलावट पर वार अभियान के तहत CMHO फर्स्ट टीम की कार्रवाई.
-
26 Oct 2026 03:09 AM (IST)
जम्मू रेलवे स्टेशन के सामने स्थित शिव मार्केट में लगी भीषण आग
जम्मू रेलवे स्टेशन के सामने स्थित शिव मार्केट में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में कई दुकानें आ गईं. आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं. जम्मू के डिप्टी कमिश्नर (DC) और जिला मजिस्ट्रेट, मिंगा शेरपा कहते हैं, कई दुकानें प्रभावित हुई हैं और बचाव कार्य पहले से ही चल रहे हैं. आप मौके पर फायर इमरजेंसी सर्विस, SDRF और जिला पुलिस को देख सकते हैं. यहां बीस से ज़्यादा दमकल गाड़ियाँ तैनात हैं, साथ ही GMC की ओर से अतिरिक्त पानी के टैंकर भी उपलब्ध कराए गए हैं. हमारा मुख्य लक्ष्य आग को जल्द से जल्द बुझाना है; हम आग के लगभग 95 प्रतिशत हिस्से को काबू में कर चुके हैं. एक बार आग पूरी तरह बुझ जाने के बाद, हम नुकसान का आकलन करेंगे.
#WATCH | J&K | Deputy Commissioner (DC) and District Magistrate of Jammu, Minga Sherpa says, “…Around plus shops have been affected, and rescue operations are already underway. You can see the fire emergency services, the SDRF, and the district police on-site. There are more than twenty fire engines deployed, along with additional water tankers provided by the GMC. Our primary objective is to extinguish the fire as quickly as possible; we have already managed to bring about 95 percent of the blaze under control. Once that is complete, we will conduct an assessment of the damage…”
— ANI (@ANI) October 25, 2026
#WATCH | Jammu, J&K | A shopkeeper says, “Around 25 to 30 shops have been gutted in fire…There were shops selling dry fruits—walnuts, almonds, and the like—as well as shops for shawls and blankets…We have never seen a fire spread like this before. There has never been any such incident in this market—nothing like this—until now. This is the first time weve witnessed a fire of this nature. We have no idea how it happened; everything has been destroyed”
— ANI (@ANI) October 25, 2026
#WATCH | Jammu | A shopkeeper says, “…The entire market has been reduced to ashes. At least twenty-five to thirty shops are a total loss—a complete, total loss…We pray to God to grant everyone the strength to cope with this—the loss is immense, a total loss. I also urge the administration to step in as quickly as possible and ensure that compensation is provided without delay…”
— ANI (@ANI) October 25, 2026
-
26 Oct 2026 02:40 AM (IST)
भोपाल मेंवर्मा ट्रेवल्स की 8 बसें जलकर खाक
भोपाल मेंवर्मा ट्रेवल्स की 8 बसें जलकर खाक हो गईं. बसों में आग लगने की वजह की अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है.बस मालिक ने बताया पहले तीन बसों में लगी थी आग अभी तक 8 बसें जल चुकी थी.एक दर्जन से ज़्यादा फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया.
-
26 Oct 2026 01:51 AM (IST)
भारी बारिश से तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा
तमिलनाडु: भारी बारिश के कारण डिंडीगुल जिले के कलेक्टर दुर्गामूर्ति ने डिंडीगुल जिले के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है.
-
26 Oct 2026 01:35 AM (IST)
सत्ता की हताशा में कांग्रेस के नेता मर्यादा की सीमाएं लांघ रहे हैं: नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माताजी का अपमान और अब उनके पिताजी पर अभद्र टिप्पणी. सत्ता की हताशा में कांग्रेस के नेता मर्यादा की सीमाएं लांघ रहे हैं.हताशा में डूबी कांग्रेस और उसके अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को समझना चाहिए कि देश की जनता मोदी जी के नेतृत्व और उनके प्रति अपने विश्वास को लेकर पूरी तरह स्पष्ट है.याद रखिए, लोकतंत्र में अहंकार नहीं, जनादेश सर्वोपरि है. कांग्रेस की अपमानजनक राजनीति का जवाब जनता देगी.
पहले आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की पूज्य माताजी का अपमान और अब उनके पिताजी पर अभद्र टिप्पणी। सत्ता की हताशा में कांग्रेस के नेता मर्यादा की सीमाएँ लाँघ रहे हैं।
हताशा में डूबी कांग्रेस और उसके अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को समझना चाहिए कि देश की जनता मोदी जी के नेतृत्व और उनके प्रति अपने विश्वास को लेकर पूरी तरह स्पष्ट है।
याद रखिए, लोकतंत्र में अहंकार नहीं, जनादेश सर्वोपरि है। कांग्रेस की अपमानजनक राजनीति का जवाब जनता देगी।
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) October 25, 2026
-
26 Oct 2026 12:04 AM (IST)
यूपी में हम पूरी कोशिश करेंगे कि BJP की सरकार न बने: असदुद्दीन ओवैसी
उत्तर प्रदेश: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “हम पूरी कोशिश करेंगे कि BJP की सरकार न बने और हमारे उम्मीदवार उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए विधायक के तौर पर चुने जाएं.”
#WATCH | कैराना, उत्तर प्रदेश: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “…हम पूरी कोशिश करेंगे कि BJP की सरकार न बने और हमारे उम्मीदवार उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए विधायक के तौर पर चुने जाएं।” https://t.co/H47vIN9p3H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2026
-
26 Oct 2026 12:02 AM (IST)
उत्तर प्रदेश: युवा कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के विरोध में मशाल जुलूस निकाला
उत्तर प्रदेश: युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में मशाल जुलूस निकाला.
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। https://t.co/w06sHhHZaP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2026
-
26 Oct 2026 12:00 AM (IST)
यूपी के फिरोजाबाद में कार की टक्कर से 4 की मौत, एक दर्जन घायल
यूपी के फिरोजाबाद में शरद पूर्णिमा के दिन सड़क किनारे टेसू झेंजी का विसर्जन कर रहे ग्रामीणों को तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को कुचला. हादसे में तीन युवतियों सहित चार की मौके पर मौत हो गई. घटना में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं. ये घटना थाना नसीरपुर क्षेत्र के बटेश्वर रोड के छटनपुर गांव की है.
12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज सोमवार को संसद भवन परिसर में आयोजित होगा. आगरा में विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए तीन चुनिंदा बूथों पर गड़बड़ियों के चलते सोमवार को पुनर्मतदान (Re-polling) आयोजित होगा. त्योहारों के सीजन के बीच देश में LPG सिलेंडरों की सप्लाई पर असर पड़ सकता है. LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (LDAI) ने अपनी कई मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है. एसोसिएशन से जुड़े वितरक आज सोमवार को पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बीजेपी आज सोमवार को देशव्यापी प्रदर्शन करने जा रही है. बीजेपी आज देशभर के सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन करेगी. सुल्तानपुर की अदालत आज सोमवार को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में फैसला सुनाएगी. यह मामला 2018 में भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ गांधी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा है, जिसे लेकर एक स्थानीय भाजपा नेता ने मुकदमा दर्ज कराया था. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल चंडीगढ़ दौरे पर हैं. वेणुगोपाल आज दिनभर पंजाब कांग्रेस के संगठन से जुड़ी अलग-अलग बैठकें लेंगे और तमाम नेताओं से मुलाकात करेंगे. साथ ही 4 नवंबर को राहुल गांधी के पंजाब दौरे और रैली को लेकर पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ विचार-विमर्श भी करेंगे. देश-दुनिया की खबरों से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स के लिए पेज पर लगातार बने रहें…
Published On - Oct 26,2026 12:00 AM IST
Follow Us