Imtiaz Ali And Anurag Kashyap Daughter: इम्तियाज अली और अनुराग कश्यप बॉलीवुड के दो मशहूर डायरेक्टर हैं. अक्सर ही ये दोनों अपनी-अपनी फिल्में, बॉलीवुड में अपने काम की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. हालांकि, इन दोनों के साथ इन दोनों की बेटियां भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं. फिलहाल दोनों की बेटियां एक साथ वेकेशन पर हैं. दोनों ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.
इम्तियाज अली की बेटी का नाम इदा अली है और अनुराग कश्यप की बेटी का नाम आलिया कश्यप है. दोनों बचपन की दोस्त हैं. हाल ही में दोनों ने कोलैबोरेट करते इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दोनों पहले फ्लाइट में नजर आ रही हैं. उसके बाद दोनों बीच पर दिखती हैं. दोनों बीच पर एंजॉय करती नजर आ रही हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “Bitches Love A Summah.”
कैप्शन का मतलब क्या?
Bitches Love A Summah एक पॉपुलर फ्रेज है, जिसका मतलब होता है कि लड़कियों को गर्मी का मौसम काफी पसंद होता है. आलिया और इदा का ये वीडियो कैप्शन को जस्टिफाई भी करता है. दोनों बीच पर एक साथ समर एंजॉय करती दिख रही हैं. हालांकि, ये वीडियो कहां का है, वो कहां वेकेशन मना रही हैं, इस बारे में दोनों ने कुछ भी नहीं लिखा है.
इदा और आलिया ने एक साथ की स्कूलिंग
बता दें कि आलिया और इदा के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है. दोनों कभी मुंबई में एक ही बिल्डिंग में रहा करती थीं. दोनों की स्कूलिंग भी एक साथ हुई है. इतना ही नहीं दोनों ने एक साथ अमेरिका में कॉलेज की पढ़ाई भी पूरी की है. यानी दोनों बचपन से एक दूसरे की दोस्त हैं.
ये भी पढ़ें-
जोरदार VFX, दमदार एक्शन, मगर इन 4 वजहों से ट्रोल हो रहा है रामायण का 4 मिनट का ट्रेलर
रणबीर कपूर की रामायण के ट्रेलर में हनुमान बने सनी देओल क्यों नहीं दिखे, समझिए
दिसंबर 2024 में जब आलिया ने शेन ग्रेगोइरे के साथ शादी की थी, उस समय इदा को भी अपनी दोस्त की शादी में देखा गया था. इतना ही नहीं इदा प्री-वेडिंग फंक्शन का भी हिस्सा थीं. बहरहाल, फिलहाल दोनों अपने नए वीडियो की वजह से सोशल मीडिया की लाइमलाइट में बनी हुई हैं. दोनों ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और फोटोज-वीडियोज शेयर करती रहती हैं.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More